महाराष्ट्र खबर 24. नई दिल्ली| छत्रपति संभाजीनगर
देशभर में भीषण गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत भरी खबर है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून इस वर्ष तय समय पर 1 जून के आसपास केरल तट पर दस्तक दे सकता है। मौसम विभाग के ताजा संकेतों से साफ है कि मानसून की प्रगति सामान्य बनी हुई है और देश में अच्छी बारिश की संभावना है। शुक्रवार को छत्रपति संभाजीनगर का अधिकतम तापमान 39.6 डिसे. दर्ज किया गया। गर्मी कम होने से लोगों ने राहत की सांस ली। उम्मीद है अगर आज भी पारा लुढ़का तो लोग वीकेंड में इन्जॉय कर सकेंगे।
प्री-मानसून हलचल हुईं तेज
दक्षिण भारत के तमिलनाडु, केरल, पुडुचेरी और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में प्री-मानसून गतिविधियां तेज हो गई हैं। इन क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बारिश शुरू हो चुकी है। IMD ने अगले सात दिनों के दौरान कई स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार 14 से 20 मई के बीच मानसून अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में प्रवेश कर सकता है। इसे केरल में मानसून के आगमन का प्रमुख संकेत माना जाता है।
कई राज्यों में बारिश और आंधी का असर
देश के उत्तर-पश्चिम और पूर्वी हिस्सों में पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती गतिविधियों के कारण मौसम तेजी से बदला है। दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और तमिलनाडु सहित कई राज्यों में तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि दर्ज की गई है। कई क्षेत्रों में 50 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ।
24 घंटे में 31 लोगों की मौत
उत्तर प्रदेश और बिहार में आंधी, बारिश और बिजली गिरने की घटनाओं में पिछले 24 घंटों के दौरान 31 लोगों की मौत हो गई। कई लोग घायल हुए हैं। हरियाणा में हजारों पेड़ उखड़ गए और कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रही।
गर्मी से जल्द मिलेगी राहत
विशेषज्ञों का कहना है कि वर्तमान मौसम बदलाव मानसून के आगमन के सामान्य संकेत हैं। यदि परिस्थितियां इसी तरह अनुकूल बनी रहीं, तो जून के पहले सप्ताह से देश के अधिकांश हिस्सों में गर्मी से राहत मिलनी शुरू हो जाएगी.
Overhead TS formed over hoskote. Torrential rain suddenly. Scattered bengaluru rains likely today. Take care while commuting in evening pic.twitter.com/i7Qr2UoKmr
— Bengaluru rainman (@BlrRainman) May 6, 2026
“>
Heavy rain in Bengluru.










