Ministry of Information & Broadcasting, Govt. of India | As per IT Rules 2021 – Rule 18

PM मोदी की अपील का असर: बुलेट पर सवार होकर विधान भवन पहुंचे महाराष्ट्र के CM देवेंद्र फडणवीस

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महाराष्ट्र खबर24 | नागपुर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील का असर अब राज्यों में भी साफ दिखाई देने लगा है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस गुरुवार को अपने सरकारी काफिले के बजाय बुलेट मोटरसाइकिल से मुंबई स्थित विधान भवन पहुंचे। उनका यह सादा और प्रतीकात्मक सफर पूरे दिन चर्चा का विषय बना रहा। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस अपने आधिकारिक निवास ‘वर्षा’ से दक्षिण मुंबई स्थित विधान भवन तक बुलेट मोटरसाइकिल से पहुंचे। उनके साथ भाजपा नेता और मंत्री आशीष शेलार भी मौजूद थे। यहां वे नव-निर्वाचित विधान परिषद सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने पहुंचे थे।
सुरक्षा कर्मी भी बाइक पर रहे साथ
इस यात्रा की खास बात यह रही कि मुख्यमंत्री के साथ लंबा-चौड़ा सरकारी काफिला नहीं था। उनके सुरक्षाकर्मी भी चार पहिया वाहनों के बजाय मोटरसाइकिलों पर साथ चलते नजर आए। सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह कायम रही, लेकिन ईंधन की बचत और सादगी का संदेश भी दिया गया।

“>

ईंधन बचाने के लिए सरकार के बड़े फैसले
एक दिन पहले मुख्यमंत्री फडणवीस ने मितव्ययिता और ऊर्जा संरक्षण को लेकर कई अहम घोषणाएं की थीं। इनमें शामिल हैं:

  • मंत्रियों के काफिले में वाहनों की संख्या 50% तक कम करना
  • साझा वाहनों और इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग को बढ़ावा देना
  • आधिकारिक विमान यात्राओं पर पूर्व अनुमति अनिवार्य करना
  • अनावश्यक सरकारी यात्राओं में कटौती
नितेश राणे मंत्रालय तक पैदल पहुंचे

ऊर्जा संरक्षण के संदेश को आगे बढ़ाते हुए मंत्री नितेश राणे मंत्रिमंडल की बैठक में भाग लेने के लिए मंत्रालय तक पैदल पहुंचे। वहीं उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने इलेक्ट्रिक वाहन का उपयोग शुरू किया है।

 मेघवाल ने किया ई-रिक्शा से सफर

राजस्थान के बीकानेर में केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल रेलवे स्टेशन से अपने आवास तक ई-रिक्शा से पहुंचे। उन्होंने भी पेट्रोल-डीजल की बचत और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

भाजपा शासित राज्यों में दिख रहा असर

1.उत्तर प्रदेश : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने और मंत्रियों के काफिलों में वाहनों की संख्या आधी करने के निर्देश दिए हैं।

2.मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री मोहन यादव ने न्यूनतम वाहनों के उपयोग और सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने की घोषणा की है

3.राजस्थान :मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को काफिले सीमित रखने के निर्देश दिए हैं।

जनता के लिए क्या संदेश?

मुख्यमंत्री फडणवीस का बुलेट पर विधान भवन पहुंचना केवल एक प्रतीकात्मक कदम नहीं, बल्कि संसाधनों के जिम्मेदार उपयोग और ईंधन संरक्षण का स्पष्ट संदेश है। बढ़ती ऊर्जा चुनौतियों के बीच सरकार का यह प्रयास आम लोगों को भी अनावश्यक ईंधन खर्च कम करने के लिए प्रेरित कर सकता है।

और पढ़ें