महाराष्ट्र खबर24 | नई दिल्ली
Petrol Diesel Price Hike in India : देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी गई है। सरकार ने दोनों ईंधनों के दाम में औसतन 3 रुपये प्रति लीटर का इजाफा किया है। इस फैसले के बाद आम लोगों पर महंगाई का दबाव बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।मिडिल ईस्ट में जारी तनाव और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के बीच यह फैसला लिया गया है। नई दरें तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई हैं।
दिल्ली में पेट्रोल ₹97.77 और डीजल ₹90.67 प्रति लीटर
नई कीमतों के अनुसार, राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत बढ़कर 97.77 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 90.67 रुपये प्रति लीटर हो गई है।
बड़े शहरों में पेट्रोल के नए रेट (प्रति लीटर)
शहर नई कीमत बढ़ोतरी
मुंबई ₹106.68 ₹3.14
दिल्ली ₹97.77 ₹3.00
कोलकाता ₹108.74 ₹3.29
चेन्नई ₹103.67 ₹2.83
बड़े शहरों में डीजल के नए रेट (प्रति लीटर)
शहर नई कीमत बढ़ोतरी
मुंबई ₹93.14 ₹3.11
Delhi ₹90.67 ₹3.00
कोलकाता ₹95.13 ₹3.11
चेन्नई ₹95.25 ₹2.86
माल ढुलाई और जरूरी वस्तुओं पर पड़ सकता है असर
डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी का सीधा असर ट्रांसपोर्ट और माल ढुलाई लागत पर पड़ सकता है। विशेषज्ञों का मानना है कि इससे खाद्यान्न, सब्जियां और अन्य जरूरी सामान महंगे हो सकते हैं।
आम जनता की जेब पर बढ़ेगा बोझ
पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने से रोजाना यात्रा करने वाले लोगों और परिवहन क्षेत्र पर अतिरिक्त आर्थिक दबाव पड़ेगा। आने वाले दिनों में महंगाई दर पर भी इसका असर दिखाई दे सकता है.
#WATCH पेट्रोल और डीज़ल की कीमतों में 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है – दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 94.77 रुपये से बढ़कर 97.77 रुपये प्रति लीटर हो गई है, जबकि डीज़ल की कीमत 87.67 रुपये से बढ़कर 90.67 रुपये प्रति लीटर हो गई है।
वीडियो दिल्ली के खान मार्केट इलाके में स्थित… pic.twitter.com/cwjC7uzuc2
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 15, 2026
“>









