Ministry of Information & Broadcasting, Govt. of India | As per IT Rules 2021 – Rule 18

Bakrid 2026: ‘शाहरुख’, ‘सलमान’ और ‘आमिर’ नाम के बकरों की धूम, कीमतें पहुंचीं 5 लाख तक

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नोएडा से रंजीत चौहान की रिपोर्ट 

बकरीद का चांद नजर आते ही नोएडा में ईद-उल-अजहा की रौनक चरम पर पहुंच गई है। शहर की गलियों, बाजारों और मोहल्लों में इन दिनों खास उत्साह देखने को मिल रहा है। इस बार बकरीद पर सबसे ज्यादा चर्चा उन बकरों की हो रही है जिनके नाम बॉलीवुड सितारों के नाम पर रखे गए हैं। ‘शाहरुख’, ‘सलमान’ और ‘आमिर’ नाम के बकरों की बाजार में जबरदस्त मांग है और कई बकरों की कीमत 5 लाख रुपये तक पहुंच गई है। नोएडा के सेक्टर-9 निवासी शाहबुद्दीन ने बताया कि इस बार लोग सिर्फ कुर्बानी के लिए ही नहीं बल्कि आकर्षक और अच्छी नस्ल के बकरे खरीदने में भी खास दिलचस्पी दिखा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों में इन बकरों को लेकर अलग ही उत्साह है और कई परिवार उन्हें परिवार के सदस्य की तरह पाल रहे हैं।

बाजारों में उमड़ी भीड़, तैयारी शुरू

बकरीद को लेकर लोगों ने काफी पहले से तैयारियां शुरू कर दी थीं। कई परिवारों ने एक महीने पहले ही बकरे खरीद लिए थे और उनकी खास देखभाल की जा रही है।शहर के बाजारों में इस समय अलग-अलग नस्लों और वजन वाले बकरे मौजूद हैं। 20 हजार रुपये से लेकर 5 लाख रुपये तक के बकरे बिक रहे हैं। भारी वजन और अच्छी नस्ल वाले बकरों की सबसे ज्यादा मांग देखी जा रही है।

‘शाहरुख’ और ‘सलमान’ बने पहली पसंद

बकरा विक्रेता याकुब के मुताबिक इस बार ग्राहक खास तौर पर नाम वाले बकरे खरीदना पसंद कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि ‘शाहरुख’ और ‘सलमान’ नाम के बकरों की मांग सबसे ज्यादा है। कई लोग बच्चों की पसंद के हिसाब से बकरों का चुनाव कर रहे हैं।सेक्टर-8 निवासी शाहबुद्दीन ने बताया कि उनके परिवार ने इस बार बच्चों की जिद पर ‘सलमान’ नाम का बकरा खरीदा है। बच्चे उसे परिवार के सदस्य की तरह प्यार कर रहे हैं और उसकी देखभाल में पूरा समय दे रहे हैं।बकरीद से पहले नोएडा के बाजारों में बढ़ती चहल-पहल और महंगे बकरों की खरीदारी ने त्योहार के उत्साह को और बढ़ा दिया है।

‘सलमान’ और ‘शाहरुख’ नाम के इन दोनों बकरों को राजस्थान से लाया गया है।

और पढ़ें