Ministry of Information & Broadcasting, Govt. of India | As per IT Rules 2021 – Rule 18

ब्रेकिंग : Mother Dairy Milk Price Hike 2026- अमूल के बाद मदर डेयरी ने भी बढ़ाए दूध के दाम, आज से नई कीमतें लागू

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महाराष्ट्र खबर 24,नागपुर

देशभर में महंगाई के बीच आम लोगों को एक और झटका लगा है। अमूल के बाद अब मदर डेयरी ने भी दूध के दाम बढ़ाने का फैसला किया है। कंपनी ने विभिन्न प्रकार के दूध पर 2 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की घोषणा की है। नई कीमतें 14 मई 2026 (गुरुवार) से लागू हो गई हैं।

मदर डेयरी ने बताया कि किसानों से दूध खरीदने की लागत पिछले एक वर्ष में लगभग 6 प्रतिशत बढ़ गई है। लंबे समय तक कीमतों में बदलाव नहीं किया गया, लेकिन लागत बढ़ने के कारण अब यह निर्णय लेना आवश्यक हो गया। कंपनी के अनुसार, दूध बिक्री से होने वाली आय का लगभग 75 से 80 प्रतिशत हिस्सा किसानों को भुगतान किया जाता है। इस कदम का उद्देश्य किसानों को उचित मूल्य देना और दूध उत्पादन को स्थिर बनाए रखना है।

 दिल्ली-एनसीआर में हर दिन 35 लाख लीटर दूध की बिक्री

मदर डेयरी दिल्ली-एनसीआर में प्रतिदिन करीब 35 लाख लीटर दूध बेचती है। कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष में डेयरी उत्पादों और खाद्य तेलों की मजबूत मांग के चलते 20,300 करोड़ रुपये का कारोबार दर्ज किया।

 घरेलू बजट पर असर

दूध हर घर में रोजाना इस्तेमाल होने वाली आवश्यक वस्तु है। ऐसे में कीमतों में वृद्धि का सीधा असर आम लोगों के मासिक बजट पर पड़ेगा।

और पढ़ें