Ministry of Information & Broadcasting, Govt. of India | As per IT Rules 2021 – Rule 18

बेबसी : महाराष्ट्र में बिजली गिरने से बैल की मौत, किसान ने पत्नी को हल में जोता, खेत में की बुआई

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महाराष्ट्र खबर24,लातूर

जिले से किसानों की बदहाली की एक मार्मिक तस्वीर सामने आई है। जिले के देवनी तहसील में एक किसान को बैल की मौत के बाद मजबूरी में अपनी पत्नी के साथ खेत की जुताई करनी पड़ी। जानकारी के अनुसार, किसान काशीनाथ गायकवाड़ का बैल हाल ही में आकाशीय बिजली गिरने से मर गया। इस बीच खरीफ सीजन की बुआई का समय शुरू हो चुका है, लेकिन आर्थिक तंगी के कारण किसान नया बैल खरीदने में असमर्थ है। ऐसे में खेत की तैयारी के लिए किसान ने अपनी पत्नी को हल में जोतकर बुआई की। इस घटना का वीडियो और तस्वीरें सामने आने के बाद मामला चर्चा में आ गया है। किसान दंपति की यह स्थिति ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों की आर्थिक चुनौतियों और संसाधनों की कमी को उजागर करती है।

 आर्थिक सहायता दे सरकार 

घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार गुट) के विधायक रोहित पवार ने राज्य सरकार से किसान को तत्काल आर्थिक सहायता देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि किसानों की परेशानियों को कम करने के लिए बिना शर्त कृषि ऋण माफी और आपदा से प्रभावित किसानों को शीघ्र राहत देना जरूरी है। रोहित पवार ने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं के कारण किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ता है और ऐसी परिस्थितियों में सरकार को संवेदनशीलता दिखाते हुए प्रभावित परिवारों की मदद करनी चाहिए।

“>

किसान आत्महत्या पीड़ित परिवारों को बड़ी राहत: महाराष्ट्र सरकार ने 25 करोड़ रुपये की सहायता को मंजूरी

 

 

और पढ़ें