महाराष्ट्र खबर24, छत्रपति संभाजीनगर
दुनिया की सबसे बड़ी सोशल मीडिया कंपनियों में शामिल Meta जल्द ही अपने प्लेटफॉर्म्स WhatsApp, Facebook और Instagram के लिए नए पेड सब्सक्रिप्शन प्लान लॉन्च कर सकती है। अब तक ये ऐप्स पूरी तरह फ्री रहे हैं, लेकिन आने वाले समय में कुछ खास प्रीमियम फीचर्स इस्तेमाल करने के लिए यूजर्स को हर महीने पैसे चुकाने पड़ सकते हैं। हालांकि कंपनी बेसिक सुविधाएं फ्री ही रखने वाली है।
Meta Plus प्लान की तैयारी
रिपोर्ट्स के मुताबिक Meta “Meta Plus” नाम से प्रीमियम सब्सक्रिप्शन सेवा ला सकती है। इसमें Instagram Plus, Facebook Plus और WhatsApp Plus जैसे अलग-अलग प्लान शामिल हो सकते हैं।
संभावित कीमतों की बात करें तो:
- Instagram Plus / Facebook Plus: लगभग 3.99 डॉलर प्रति महीना
- WhatsApp Plus: लगभग 2.99 डॉलर प्रति महीना
- भारतीय मुद्रा में यह कीमत करीब 250 से 350 रुपये प्रति माह हो सकती है।
Instagram और Facebook पर मिल सकते हैं ये प्रीमियम फीचर्स
Meta इन पेड प्लान्स में कई एडवांस फीचर्स दे सकती है, जो अभी सामान्य यूजर्स के लिए उपलब्ध नहीं हैं। संभावित फीचर्स में शामिल हैं:
- स्टोरी कितनी बार दोबारा देखी गई, इसकी जानकारी
- अनलिमिटेड ऑडियंस लिस्ट
- ज्यादा समय तक स्टोरी लाइव रखने का विकल्प
- गुप्त रूप से स्टोरी देखने की सुविधा
- प्रोफाइल के लिए कस्टम डिजाइन फीचर्स
- एनिमेटेड रिएक्शंस
- Weekly Spotlight Boost जिससे क्रिएटर्स को ज्यादा रीच मिल सके
- इन फीचर्स का फायदा खास तौर पर कंटेंट क्रिएटर्स और प्रोफेशनल यूजर्स को हो सकता है।
WhatsApp Plus होगा ज्यादा पर्सनलाइज्ड
WhatsApp के प्रीमियम वर्जन में यूजर्स को ज्यादा कस्टमाइजेशन फीचर्स मिल सकते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार इसमें:
- कस्टम थीम्स
- प्रीमियम स्टिकर्स
- अलग-अलग रिंगटोन
- चैट्स को बेहतर तरीके से ऑर्गनाइज करने के ऑप्शन
- ज्यादा Pin Chats लिमिट
जैसी सुविधाएं दी जा सकती हैं। इससे WhatsApp पहले से ज्यादा प्रीमियम और पर्सनलाइज्ड अनुभव देगा।
Meta क्यों कर रहा है बड़ा बदलाव?
Meta फिलहाल Artificial Intelligence (AI) और बड़े डेटा सेंटर प्रोजेक्ट्स पर भारी निवेश कर रहा है। ऐसे में कंपनी केवल विज्ञापनों से होने वाली कमाई पर निर्भर नहीं रहना चाहती। इसी वजह से Meta अब सब्सक्रिप्शन-बेस्ड मॉडल को मजबूत करने की दिशा में काम कर रही है।रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि भविष्य में कंपनी “Meta One” नाम का एक बड़ा बंडल प्लान ला सकती है। इसमें शामिल हो सकती हैं –
- AI Tools
- क्रिएटर्स के लिए एडवांस फीचर्स
- बिजनेस यूजर्स के लिए प्रीमियम सेवाएं
अगर यह प्लान लॉन्च होता है, तो आने वाले समय में फ्री और पेड यूजर्स के बीच फीचर्स का बड़ा अंतर देखने को मिल सकता है।हालांकि फिलहाल Meta की ओर से इन प्लान्स को लेकर आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।









