मुंबई . साल 2025 में हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था। अब इसी संवेदनशील घटना पर आधारित फिल्म ‘ऑपरेशन सिंदूर’ बड़े पर्दे पर आने जा रही है। बॉलीवुड के जाने-माने प्रोड्यूसर भूषण कुमार और डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री इस प्रोजेक्ट के लिए साथ आए हैं। यह फिल्म लेफ्टिनेंट जनरल के.जे.एस. ढिल्लों की किताब से प्रेरित बताई जा रही है, जिसमें कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ ऑपरेशन्स और उससे जुड़े अनुभवों को दर्शाया गया है। फिल्म ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का उद्देश्य सिर्फ एक घटना को दिखाना नहीं, बल्कि उस दर्द, साहस और सच्चाई को सामने लाना है, जिसे आम लोग शायद पूरी तरह समझ नहीं पाते।









