Maharashtrakhabar24.in, छत्रपति संभाजीनगर में सोमवार को मौसम की तल्खी दिखाई दी। सुबह से ही चिलचिलाती धूप ने लोगों को परेशान किया और तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। तेज लू के कारण लोग घरों में ही दुबके रहे। जो लोग जरूरी काम से बाहर निकले, वे मुंह पर गमछा बांधकर ही निकले और काम खत्म होते ही वापस लौट गए।मराठवाड़ा के कई शहरों में तापमान 40 डिग्री से नीचे रहा, लेकिन संभाजीनगर में गर्मी का असर ज्यादा देखने को मिला। तेज धूप और लू के चलते जनजीवन प्रभावित हो रहा है।
अभी और बढ़ेगी गर्मी
स्थिति को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने कोल्ड वार्ड सक्रिय कर दिए हैं और लोगों को दोपहर के समय बाहर न निकलने की सलाह दी है। साथ ही पर्याप्त पानी पीने, सूती कपड़े पहनने और शरीर को हाइड्रेट रखने की अपील की गई है। ORS और नींबू पानी के सेवन की भी सलाह दी गई है।विशेषज्ञों के अनुसार, इस भीषण गर्मी के कारण डिहाइड्रेशन, सिरदर्द और हीटस्ट्रोक का खतरा बढ़ गया है। मौसम विभाग ने भी साफ किया है कि आने वाले कुछ दिनों तक गर्मी से राहत मिलने की संभावना कम है, जिससे स्थिति और गंभीर हो सकती है।











