Ministry of Information & Broadcasting, Govt. of India | As per IT Rules 2021 – Rule 18

Maharashtra weather update : महाराष्ट्र में अगले 4 दिनों तक बारिश का अलर्ट! मराठवाड़ा, प. महाराष्ट्र के कई जिलों में बरसेंगे बादल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Maharashtra weather update : महाराष्ट्र में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 7 नवंबर तक राज्य के मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है। इसके अनुसार, अगले कुछ दिनों में महाराष्ट्र के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का भी अनुमान है। मौसम विभाग ने विशेष रूप से कोंकण और मध्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में बारिश को लेकर सतर्कता बरतने की सलाह दी है।

Maharashtra weather update : मराठवाड़ा के इन 8 जिलों में बारिश 

मौसम विभाग के अनुसार, मराठवाड़ा के छत्रपति संभाजीनगर, जालना, परभणी, हिंगोली, नांदेड़, लातूर, बीड और धाराशिव जिलों में अगले 48 घंटों के दौरान बारिश हो सकती है।

  •  छत्रपति संभाजीनगर और जालना: 4 नवंबर को हल्की बारिश तथा 5 नवंबर को गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।
  •  परभणी और हिंगोली: 4 नवंबर को हल्की से मध्यम बारिश और 4 नवंबर को हल्की बारिश का अनुमान है।
  •  नांदेड़ और लातूर: 4 नवंबर को बिजली की कड़कड़ाहट, गरज-चमक और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। 5 नवंबर को भी हल्की बारिश होने की संभावना है।
  •  बीड और धाराशिव: अगले 48 घंटों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

विदर्भ के जिलों में 7 नवंबर तक मौसम रहेगा सामान्य

विदर्भ के अकोला, अमरावती, भंडारा, बुलढाणा, चंद्रपुर, गढ़चिरौली, गोंदिया, नागपुर, वर्धा, वाशिम और यवतमाल जिलों के लिए मौसम विभाग ने फिलहाल कोई विशेष चेतावनी जारी नहीं की है।इन जिलों में 7 नवंबर तक मौसम सामान्य रहने का अनुमान है। हालांकि, स्थानीय स्तर पर मौसम में बदलाव संभव है।

प. महाराष्ट्र में भी बारिश का अनुमान

पश्चिम महाराष्ट्र के कुछ जिलों में अगले कुछ दिनों तक बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं।पुणे, नासिक और अहिल्यानगर: इन जिलों में अगले 24 घंटों के दौरान हल्की बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। इसके बाद 4 से 7 नवंबर तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।

सातारा और सांगली: 4 नवंबर को हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक की संभावना है। 4 नवंबर को भी कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।

कोल्हापुर और घाट क्षेत्र: 4 नवंबर को कुछ स्थानों पर बिजली गिरने, गरज-चमक और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है। 4 नवंबर को हल्की से मध्यम और 5 नवंबर को हल्की बारिश हो सकती है।

किसानों  के लिए जरूरी सलाह

मौसम में अचानक बदलाव और गरज-चमक की संभावना को देखते हुए नागरिकों को सतर्क रहने की जरूरत है। बिजली चमकने के दौरान खुले मैदानों, पेड़ों और बिजली के खंभों के नीचे खड़े होने से बचें। किसानों को भी मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार कृषि कार्य और फसलों की सुरक्षा की योजना बनाने की सलाह दी जाती है।

और पढ़ें