Ministry of Information & Broadcasting, Govt. of India | As per IT Rules 2021 – Rule 18

खाद की कालाबाजारी का पर्दाफाश : संभाजीनगर में छापा, 15 हजार खाली बोरियां और 118 MT फर्टिलाइजर जब्त

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महाराष्ट्र खबर 24/छत्रपति संभाजीनगर

जिले में खाद की कालाबाजारी के खिलाफ एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वंजारवाड़ी इलाके में छापा मारा। इस दौरान टीम ने करीब 15 हजार खाली बोरियां और 118.74 मीट्रिक टन फर्टिलाइजर जब्त किया, जिसकी कुल कीमत 26.62 लाख रुपये बताई जा रही है।अधिकारियों के मुताबिक, यह कार्रवाई 2 मई की रात से 3 मई की सुबह तक चली। छापेमारी में सामने आया कि सब्सिडी वाले खाद की कालाबाजारी करने के लिए बड़ी मात्रा में खाली बोरियां जमा की गई थीं।
फर्टिलाइजर इंस्पेक्टर गोविंद रामकिशन पॉल की शिकायत पर दौलताबाद पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इनमें सचिन मारोती निर्फल, अनिल बालाप्रसाद मंत्री (नांदेड़ निवासी), बालाजी फॉस्फेट लिमिटेड (देवास) और गणेश एग्रीकल्चर इंडस्ट्री (औरंगाबाद) शामिल हैं।
छापे के दौरान जब्त सामग्री में
DAP के 705 खाली बैग.
यूरिया के 1,797 बैग.
NPK और MOP के 745 बैग.
NPK के 1,872 खाली बैग.
DAP के 205 बैग.
यूरिया के 366 बैग.
अधिकारियों का कहना है कि इतनी बड़ी संख्या में खाली बोरियों की मौजूदगी से साफ संकेत मिलता है कि इन्हें खाद की कालाबाजारी के लिए इस्तेमाल किया जाना था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई जारी है।

और पढ़ें