Ministry of Information & Broadcasting, Govt. of India | As per IT Rules 2021 – Rule 18

BREAKING: पुणे में सुपर स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल के टॉयलेट में मिला लो-ग्रेड IED, सात घंटे के टाइमर से मचा हड़कंप

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Pune Bomb| महाराष्ट्र खबर 24

पुणे के हड़पसर इलाके में स्थित एक सुपर स्पेशलिस्ट निजी अस्पताल में गुरुवार देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अस्पताल के टॉयलेट में बम जैसी संदिग्ध वस्तु मिलने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, बम निरोधक दस्ता (BDDS), क्राइम ब्रांच और ATS की टीमें मौके पर पहुंचीं।

डिवाइस में सात घंटे का टाइमर सेट था

पुलिस के अनुसार अस्पताल के कर्मचारियों को टॉयलेट में एक सफेद रंग का पैकेट दिखाई दिया, जिसमें तार, सर्किट और डिजिटल टाइमर लगा हुआ था। प्रारंभिक जांच में पता चला कि डिवाइस में लगभग सात घंटे का टाइमर सेट किया गया था।एहतियात के तौर पर अस्पताल परिसर और आसपास के क्षेत्र को तुरंत खाली कराया गया। मरीजों, उनके परिजनों और अस्पताल स्टाफ में देर रात तक दहशत का माहौल बना रहा।

लो-ग्रेड IED होने की पुष्टि

बम निरोधक दस्ते की जांच में यह उपकरण लो-ग्रेड इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) निकला। टीम ने इसे सुरक्षित तरीके से कब्जे में लिया और हड़पसर स्थित ग्लाइडिंग सेंटर के खुले मैदान में ले जाकर सफलतापूर्वक निष्क्रिय कर दिया।पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि अस्पताल में विस्फोटक रखने के पीछे किसका हाथ था और उसका मकसद क्या था।

CCTV में कैद हुआ संदिग्ध

जांच एजेंसियों को अस्पताल और आसपास के CCTV फुटेज में एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया है। बताया जा रहा है कि वह इलेक्ट्रिक स्कूटर से अस्पताल पहुंचा था। पुलिस शहर के विभिन्न मार्गों के CCTV फुटेज खंगाल रही है। हालांकि, अभी तक किसी गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

जांच के लिए तीन टीमें गठित

घटना की गंभीरता को देखते हुए जांच के लिए तीन विशेष टीमें बनाई गई हैं:

  • हड़पसर पुलिस स्टेशन
  • पुणे सिटी क्राइम ब्रांच
  • एंटी टेररिज्म स्क्वाड (ATS)

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि संदिग्ध की पहचान लगभग हो चुकी है और उसे जल्द हिरासत में लिया जा सकता है।

अस्पताल और शहर में सुरक्षा बढ़ाई गई

घटना के बाद पुणे के प्रमुख अस्पतालों, सार्वजनिक स्थलों और संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध वस्तु की सूचना तुरंत प्रशासन को दें।

और पढ़ें