Ministry of Information & Broadcasting, Govt. of India | As per IT Rules 2021 – Rule 18

मराठवाड़ा-विदर्भ में बारिश का अलर्ट, महाराष्ट्र में जून के पहले सप्ताह तक पहुंच सकता है मानसून

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महाराष्ट्र खबर 24, नागपुर:महाराष्ट्र के मराठवाड़ा, विदर्भ, कोंकण और गोवा के कई इलाकों में 17, 18 और 19 मई को तेज बारिश, आंधी, बिजली और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, इस साल प्री-मानसून तय समय से पहले अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में पहुंच गया है, जिससे दक्षिण-पश्चिम मानसून के समय से पहले सक्रिय होने के संकेत मिल रहे हैं।
26 मई के आसपास केरल में दस्तक देगा मानसून
IMD के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिम मानसून 26 मई के आसपास केरल तट पर पहुंच सकता है। यदि मौजूदा परिस्थितियां अनुकूल रहीं, तो जून के पहले सप्ताह में मानसून महाराष्ट्र के दक्षिणी तट तक पहुंचने की संभावना है।
महाराष्ट्र के इन क्षेत्रों में भारी बारिश का अनुमान
मौसम विभाग ने 17 से 19 मई के बीच निम्न क्षेत्रों में तेज बारिश का अनुमान जताया है:

  • मराठवाड़ा
  • विदर्भ
  • कोंकण
  • गोवा

इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। कई इलाकों में धूल भरी आंधी, बिजली गिरने और ओलावृष्टि का भी खतरा है।

विदर्भ में तापमान 46 डिग्री तक पहुंचा
बारिश के अलर्ट के बीच विदर्भ में गर्मी का प्रकोप जारी है। शनिवार को अमरावती और वर्धा में अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
अन्य प्रमुख तापमान:

  • अकोला: 45.4°C
  • यवतमाल: 45.2°C
  • ब्रह्मपुरी: 45.2°C
  • नागपुर: 43.8°C
  • चंद्रपुर: 43.6°C
  • वाशिम: 43.2°C

मराठवाड़ा और मध्य महाराष्ट्र में येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने रविवार के लिए बीड, लातूर, धाराशिव, सोलापुर और कोल्हापुर समेत कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। परभणी में शनिवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
देश के अन्य राज्यों में भी भारी बारिश की चेतावनी
IMD ने उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में भी भारी बारिश की संभावना जताई है.

मराठवाड़ा में गहराया पानी संकट: संभाजीनगर, जालना और लातूर के 104 गांवों में टैंकरों से हो रही जलापूर्ति

और पढ़ें