महाराष्ट्र खबर 24 | धुले/सूरत
महाराष्ट्र-गुजरात सीमा पर मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें महाराष्ट्र परिवहन मंडल की दो ST बसों की आमने-सामने टक्कर के बाद एक बस में भीषण आग लग गई। इस हादसे में कम से कम 7 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 32 यात्री घायल बताए जा रहे हैं। कई घायलों की हालत गंभीर होने के कारण मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।महाराष्ट्र परिवहन मंडल की दोनों बसों का क्रमांक MH-18-BZ-1258 और MH-20-BL-3390 है जो आपस में टकरा गईं। यह हादसा गुजरात के सूरत जिले के बारडोली तालुका में उवा और मानेकपुर गांवों के बीच धुलिया हाईवे पर हुआ। जानकारी के अनुसार, गुजरात स्टेट ट्रांसपोर्ट (GST) बस और महाराष्ट्र राज्य परिवहन (MSRTC) की बस के बीच जोरदार टक्कर हुई। टक्कर इतनी भीषण थी कि गुजरात की बस सड़क पर पलट गई और देखते ही देखते उसमें आग लग गई। बताया जा रहा है कि महाराष्ट्र परिवहन निगम की बस धुलिया से नवापुर होते हुए सूरत की ओर जा रही थी। इसी दौरान सामने से आ रही गुजरात एसटी की बस से उसकी टक्कर हो गई।
बस पलटते ही मची अफरा-तफरी
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस पलटने के कुछ ही क्षण बाद उसमें आग भड़क उठी। आग तेजी से फैलने लगी और यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। कुछ लोगों ने किसी तरह बस से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई, लेकिन कई यात्री आग की चपेट में आ गए। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक मृतकों में कई लोग आग की चपेट में आने से जिंदा जल गए।
राहत-बचाव कार्य जारी
घटना की सूचना मिलते ही बारडोली फायर ब्रिगेड, पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं। फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जबकि घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
धुले डिपो के चालक की मौत
प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसे में धुले डिपो के बस चालक की भी मौत हो गई है। हालांकि, देर शाम तक उनकी आधिकारिक पहचान नहीं हो सकी थी। सूरत प्रशासन ने दुर्घटना की सूचना मिलते ही धुले ST डिपो के अधिकारियों को अवगत कराया, जिसके बाद अधिकारी तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे।
30 यात्री घायल, 10 को मिली छुट्टी
प्रशासन के अनुसार, हादसे में करीब 30 यात्री घायल हुए हैं। इनमें से 10 यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई, जबकि अन्य का इलाज जारी है।
प्रधानमंत्री मोदी ने जताया शोक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर पोस्ट कर कहा कि सूरत जिले में हुई दुर्घटना बेहद दुखद है। प्रधानमंत्री ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। (Last update 11:45 PM)
Deeply saddened by the tragic accident involving two buses near Bardoli, which has claimed several precious lives. Heartfelt condolences to the bereaved families and prayers for the speedy recovery of those injured.#Bardoli #BusAccident pic.twitter.com/ETOBpdmXlc
— Parimal Nathwani (@mpparimal) June 2, 2026
“>










