Ministry of Information & Broadcasting, Govt. of India | As per IT Rules 2021 – Rule 18

Somvati Amavasya 2026: श्री भद्रा मारुति मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 2 दिनों में 1 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Maharashtra khabar24, छत्रपति संभाजीनगर: सोमवती अमावस्या और अधिक मास (पुरुषोत्तम मास) के दुर्लभ एवं शुभ संयोग पर महाराष्ट्र के प्रसिद्ध श्री भद्रा मारुति मंदिर, खुलताबाद में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। रविवार और सोमवार के दौरान देश के विभिन्न राज्यों से आए करीब 1 लाख श्रद्धालुओं ने निद्रित अवस्था में विराजमान भगवान भद्रा मारुति के दर्शन कर पुण्य लाभ प्राप्त किया।धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सोमवती अमावस्या का विशेष महत्व होता है। इस बार यह तिथि अधिक मास में आने से इसकी पवित्रता और भी बढ़ गई, जिसके चलते मंदिर में रिकॉर्ड संख्या में भक्त पहुंचे।

सुबह 4 बजे से शुरू हुआ दर्शन का सिलसिला

जानकारी के अनुसार, इस वर्ष सोमवती अमावस्या का काल लगभग 21 घंटे तक रहा। अमावस्या की शुरुआत 14 जून को दोपहर 12:20 बजे हुई और 15 जून को सुबह 8:30 बजे इसका समापन हुआ।मंदिर प्रशासन के अनुसार, रविवार दोपहर से लेकर देर रात तक और सोमवार सुबह 4 बजे से 8:30 बजे तक लगातार श्रद्धालुओं ने भगवान भद्रा मारुति के दर्शन किए।मंदिर के जनसंपर्क अधिकारी राजेंद्र जोंधळे ने बताया कि करीब 1 लाख भक्तों ने इस दौरान मंदिर में दर्शन किए। उन्होंने कहा कि हर साल की तरह इस बार भी श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह और आस्था देखने को मिली।

महाराष्ट्र समेत कई राज्यों से पहुंचे श्रद्धालु

भद्रा मारुति मंदिर में दर्शन के लिए केवल महाराष्ट्र ही नहीं, बल्कि आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और गुजरात से भी हजारों श्रद्धालु पहुंचे।इसके अलावा पुणे, कोल्हापुर, सातारा, सोलापुर, अहमदनगर, जालना, धुले, जलगांव, सांगली और छत्रपति संभाजीनगर जिले सहित कई क्षेत्रों से बड़ी संख्या में भक्तों ने मंदिर में हाजिरी लगाई।भक्तों की बढ़ती संख्या को देखते हुए मंदिर प्रशासन और नाथ संस्थान की ओर से विशेष व्यवस्थाएं की गई थीं।

सुरक्षा के विशेष प्रबंध

नाथ संस्थान के अध्यक्ष और विधायक विलास भुमरे ने बताया कि अधिक मास के दौरान संत एकनाथ महाराज समाधि मंदिर में भी प्रतिदिन हजारों वारकरी और श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए विशेष टीम तैनात की गई थी।

शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई दर्शन व्यवस्था

मंदिर प्रशासन के सुव्यवस्थित प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था और स्वयंसेवकों के सहयोग से दर्शन प्रक्रिया पूरी तरह शांतिपूर्ण और सुचारू रही। बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने परिवार सहित भगवान भद्रा मारुति के दर्शन कर सोमवती अमावस्या का पुण्य लाभ प्राप्त किया।

“>

और पढ़ें