Ministry of Information & Broadcasting, Govt. of India | As per IT Rules 2021 – Rule 18

Web Story: हर हर महादेव के जयकारों से गूंजा बागरा, प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

राजस्थान से रमेश सोलंकी की रिपोर्ट,बागरा.

हर हर महादेव के जयकारों से गूंजा : बागरा श्री जलंधरनाथ महादेव मंदिर में स्वर्ण कलश स्थापना और ध्वजारोहण के साथ पांच दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न। इस दौरान पूरा परिसर हर हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा।

हजारों श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब: बागरा और आसपास के दर्जनों गांवों से हजारों श्रद्धालु महोत्सव में शामिल हुए। पूरा क्षेत्र शिवमय नजर आया।

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुआ मुख्य अनुष्ठान: काशी और स्थानीय विद्वानों के आचार्यत्व में विशेष पूजा, वेदी पूजन और प्राण प्रतिष्ठा के प्रमुख धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए।

स्वर्ण कलश स्थापना बनी आकर्षण का केंद्र : योगी आनंद नाथ जी महाराज सहित संतों की मौजूदगी में मंदिर शिखर पर स्वर्ण कलश स्थापित किया गया।

धर्मध्वजा फहराते ही गूंजे जयकारे : जैसे ही मंदिर पर धर्मध्वजा फहराई गई, पूरा परिसर ‘हर हर महादेव’ और ‘जय जलंधरनाथ’ के जयघोष से गूंज उठा।

101 दीपकों से हुई भव्य महाआरती : प्राण प्रतिष्ठा के बाद भगवान जलंधरनाथ महादेव की 101 दीपकों से महाआरती की गई। श्रद्धालु भक्तिभाव में डूब गए।

विशाल महाप्रसाद में शामिल हुए हजारों भक्त; महाप्रसाद का आयोजन दोपहर से देर शाम तक चला, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की।

खास बातें

  • कलश यात्रा ने मोहा सभी का मन राजस्थानी वेशभूषा में सजी महिलाओं की ऐतिहासिक कलश यात्रा पूरे महोत्सव का प्रमुख आकर्षण रही।
  • छोटू सिंह रावणा और अनीता पटेल ने बांधा समां भजन संध्या में शिव भजन और लोकगीतों की प्रस्तुतियों पर श्रद्धालु रातभर झूमते रहे।
  • धार्मिक आस्था और सामाजिक एकता की मिसाल करोड़ों रुपये की लागत और सामूहिक सहयोग से संपन्न यह आयोजन क्षेत्र में धार्मिक चेतना और सामाजिक सद्भाव का संदेश दे गया।

और पढ़ें