Ministry of Information & Broadcasting, Govt. of India | As per IT Rules 2021 – Rule 18

Monsoon 2026: संभाजीनगर में 24 घंटे से लगातार बारिश,कई इलाकों में 14 घंटे बिजली गुल,किसानों के चेहरे खिले

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महाराष्ट्र खबर 24, छत्रपति संभाजीनगर

लंबे इंतजार के बाद शहर में मानसून की जोरदार एंट्री हुई. पिछले 24 घंटे से लगातार बारिश हो रही है. लोगों ने राहत की सांस ली है. गर्मी और लू ने परेशान कर रखा था. किसानों भी लंबे समय से बारिश की राह देख रहे थे.

मौसम विभाग का कहना है कि मानसून पूरे प्रदेश में प्रवेश कर चुका है. इस समय राज्य के ज्यादातर हिस्सों में तूफानी बारिश तो कुछ हिस्सों में भारी बारिश दर्ज की जा रही है.

इधर पहली ही बारिश में बिजली विभाग की पोल खोल दी. शहर के कई हिस्सों में 13 से 14 घंटे तक बिजली गुल रही. जिससे लोगों में नाराजगी है.

और पढ़ें