Ministry of Information & Broadcasting, Govt. of India | As per IT Rules 2021 – Rule 18

छत्रपति संभाजीनगर में आज भी आसमान से बरसेगी ‘आफत’, ऑरेंज अलर्ट जारी, 28 मिमी बारिश दर्ज

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Mansoon :ओडिशा तट पर बने डीप डिप्रेशन (Deep Depression System) के प्रभाव से महाराष्ट्र में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने छत्रपति संभाजीनगर सहित राज्य के 11 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान भारी से अति भारी बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक की संभावना जताई है।

  Mansoon :  संभाजीनगर में 28 मिमी बारिश

IMD के बुलेटिन के अनुसार, 30 जुलाई 2026 को छत्रपति संभाजीनगर में 28 मिमी बारिश दर्ज की गई। शहर का न्यूनतम तापमान 23.0°C और अधिकतम तापमान 28.0°C रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार दोपहर और शाम के दौरान 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश हो सकती है।

गुरुवार को भारी बारिश के बाद पहाड़ों पर डेरा जमाए बादल।

महाराष्ट्र के 11 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

IMD ने रायगढ़, पुणे, सातारा, कोल्हापुर के घाट क्षेत्रों के अलावा जलगांव, जालना, अमरावती, भंडारा, चंद्रपुर, गढ़चिरौली, गोंदिया, नागपुर और वर्धा सहित कई जिलों में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है। राज्य के कुल 31 जिलों में अलर्ट जारी किया गया है, जिनमें 11 जिलों में ऑरेंज और 20 जिलों में येलो अलर्ट लागू है।

मुंबई समेत कई जिलों में येलो अलर्ट
मुंबई, ठाणे, पालघर, रत्नागिरी सहित कई जिलों में येलो  अलर्ट जारी किया गया है। मुंबई महानगर क्षेत्र (MMR) में अगले दो दिनों तक मध्यम से भारी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।
क्यों बदला मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी मध्य छत्तीसगढ़ और पूर्वी मध्य प्रदेश से सटे क्षेत्र में बना डीप डिप्रेशन फिलहाल लगभग स्थिर है। यह सिस्टम अगले 12 घंटों में पश्चिम दिशा की ओर बढ़ते हुए धीरे-धीरे कमजोर होगा, लेकिन इसके प्रभाव से विदर्भ, मराठवाड़ा और मध्य महाराष्ट्र में तेज बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है।

ये कैसी लापरवाही?

IMD ने छत्रपति संभाजीनगर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, लेकिन शहर की आधिकारिक मौसम वेबसाइट पर जानकारी समय पर अपडेट नहीं दिख रही।

और पढ़ें