Ministry of Information & Broadcasting, Govt. of India | As per IT Rules 2021 – Rule 18

Paithan Dowry case : 2 तोला सोना नहीं मिला तो इलाज से इनकार, मां-बच्चे की मौत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Paithan Dowry case :  छत्रपति संभाजीनगर जिले के पैठण तालुका के विहामांडवा गांव से 9 महीने की गर्भवती महिला और उसके गर्भस्थ शिशु की मौत का मामला सामने आया है। महिला के मायके वालों ने आरोप लगाया है कि उसे मायके से 2 तोला सोना लाने के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया। साथ ही, गंभीर स्थिति में समय पर इलाज नहीं मिलने का भी आरोप लगाया गया है।

 शिकायत के अनुसार, गर्भावस्था के दौरान 6 सितंबर को समीक्षा उर्फ स्वाती विशाल निंबाळकर की तबीयत बिगड़ने पर उसे निजी अस्पताल ले जाया गया था। जांच में पेट में पानी कम होने और बच्चे के गले में नाल लिपटी होने की बात सामने आई। डॉक्टरों ने तत्काल सिजेरियन की सलाह दी थी।

इलाज का खर्च नहीं उठाने का आरोप

परिजनों का आरोप है कि ससुराल पक्ष ने इलाज का खर्च उठाने से इनकार कर दिया।इसके बाद स्वाती को समय पर जरूरी चिकित्सा उपचार नहीं मिल सका और उसकी हालत बिगड़ती चली गई।

अस्पताल पहुंचने से पहले ही बिगड़ी हालत

25 सितंबर की रात करीब 11:10 बजे स्वाती को गंभीर हालत में छत्रपति संभाजीनगर के घाटी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि, उपचार शुरू होने से पहले ही महिला और उसके गर्भस्थ बच्चे की मौत हो गई।

Paithan Dowry case : पति समेत 4 लोगों पर मामला दर्ज

मृतका के पिता सदाशिव शंकर देशमुख की शिकायत पर 29 सितंबर को पाचोड पुलिस थाने में पति विशाल अनिल निंबाळकर, ससुर अनिल रंगनाथ निंबाळकर, सास शारदा अनिल निंबाळकर और ननद ऐश्वर्या के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।पुलिस ने BNS 2023 की धारा 85, 106(1) और 3(5) के तहत FIR दर्ज की है। मामले की आगे की जांच पाचोड पुलिस कर रही है।

और पढ़ें