Ministry of Information & Broadcasting, Govt. of India | As per IT Rules 2021 – Rule 18

रेप, ब्लैकमेल और सत्ता का कनेक्शन !महाराष्ट्र का ‘गॉडमैन’ कांड बना सियासी तूफान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मुंबई. महाराष्ट्र में खुद को ‘गॉडमैन’ बताने वाले अशोक खरात की गिरफ्तारी ने राजनीति में बड़ा तूफान खड़ा कर दिया है। नाशिक से जुड़े इस सनसनीखेज मामले में रेप, छेड़छाड़ और ठगी जैसे गंभीर आरोप सामने आए हैं। जांच के दौरान सामने आए तथ्यों ने न सिर्फ एक बड़े नेटवर्क का खुलासा किया है, बल्कि सत्ता और सिस्टम के कथित गठजोड़ पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। मार्च के मध्य में एक आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के बाद मामला तेजी से तूल पकड़ गया। वीडियो में आरोपी एक महिला भक्त के साथ अनुचित व्यवहार करते नजर आया, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई और जांच तेज कर दी गई।

SIT जांच और गिरफ्तारी

पुलिस ने 13 मार्च को SIT का गठन किया और 18 मार्च को नाशिक से अशोक खरात को गिरफ्तार कर लिया। अब तक आरोपी के खिलाफ 8 FIR दर्ज की जा चुकी हैं। जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी कई महिलाओं का शोषण करता था और उनके वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करता था। एक पूर्व कर्मचारी ने 100 से अधिक वीडियो सबूत के तौर पर सौंपे हैं।

महिला आयोग अध्यक्ष का इस्तीफा

इस मामले की आंच महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग तक भी पहुंची। अध्यक्ष रूपाली चाकणकर ने 20 मार्च को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। सोशल मीडिया पर आरोपी के साथ उनकी तस्वीरें वायरल होने के बाद यह फैसला लिया गया। हालांकि, उनके इस्तीफे को लेकर राजनीतिक हलकों में कई सवाल उठ रहे हैं।

“>

सियासी घमासान तेज

इस पूरे घटनाक्रम ने महायुति गठबंधन के भीतर भी खींचतान को उजागर कर दिया है। विपक्ष ने सरकार पर आरोपी को संरक्षण देने के आरोप लगाए हैं, जबकि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया है। विधानसभा में भी इस मुद्दे पर जमकर हंगामा देखने को मिला।सूत्रों के मुताबिक, आरोपी पिछले 20 वर्षों से सक्रिय था और राजनीतिक संरक्षण के सहारे अपना नेटवर्क मजबूत करता रहा। अब जांच जमीन सौदों, ट्रांसफर-पोस्टिंग और फंडिंग तक पहुंच चुकी है।

बड़े खुलासों की उम्मीद

यह मामला अब सिर्फ आपराधिक घटना नहीं रह गया है, बल्कि महाराष्ट्र की राजनीति और प्रशासनिक सिस्टम की गहराई तक पहुंच चुका है। आने वाले दिनों में इस केस में और बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

1 लाख रु. किलो इमली के बीज बेचकर बना ली 1500 करोड़ की संपत्ति

पुलिस की पूछताछ में अशोक खरात ने बहुत ही चौंकाने वाले खुलासे किए हैं जिन्हें सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे. खरात अमीर रसूखदार परिवारों की महिलाओं को ठगने के लिए साधारण शहद को तुर्की का “दिव्य चमत्कारी शहीद” बताकर 9 लाख रु. किलो तक बेचता था.. ढोंगी कहता था कि ये दुर्लभ शहद तुर्की देश के गहरी समुद्री गुफाओं से निकालकर लाया जाता है. इसने 100 रु. किलो के साधारण इमली के बीज को भी “चमत्कारी बीज” बताकर 1 लाख रु. किलो में खूब बेचा. अशोक खरात ने अपने 10-12 वर्ष के काले- घिनौने धंधे के दौरान लगभग 154 देशों की यात्रा की और 15 बार तुर्की भी गया तथा कालेधन को सफेद बनाकर 1500 करोड़ से ज्यादा का विशाल साम्राज्य खड़ा कर लिया.

और पढ़ें