Ministry of Information & Broadcasting, Govt. of India | As per IT Rules 2021 – Rule 18

टीना अंबानी का शाही आशियाना: 5,000 करोड़ का ‘Abode’, 2,300 करोड़ की संपत्ति, लग्ज़री लाइफस्टाइल चर्चा में

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बॉलीवुड से बिजनेस फैमिली तक का सफर, 17 मंजिला घर और महंगी कारों का कलेक्शन

मुंबई . 80 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस टीना मुनीम अंबानी आज भी अपनी लग्ज़री लाइफस्टाइल और संपत्ति को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। ‘कर्ज’, ‘रॉकी’, ‘बातों बातों में’ और ‘देस परदेस’ जैसी फिल्मों से पहचान बनाने वाली टीना ने बिजनेसमैन अनिल अंबानी से शादी के बाद फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया था। टीना अंबानी का जन्म एक गुजराती जैन परिवार में हुआ था और उनका असली नाम निव्रुति मुनीम है। 1986 में एक फंक्शन के दौरान उनकी मुलाकात अनिल अंबानी से हुई। शुरुआती दौर में परिवार की असहमति के कारण दोनों अलग हो गए, लेकिन 1989 में लॉस एंजिल्स में आए भूकंप के दौरान फिर से संपर्क में आए और आखिरकार 1991 में शादी कर ली।

इतनी है नेटवर्थ

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, टीना अंबानी की कुल संपत्ति करीब 2,300 करोड़ रुपये के आसपास बताई जाती है। उनके पास प्राइवेट जेट के अलावा लग्ज़री कारों का शानदार कलेक्शन है, जिसमें रोल्स रॉयस फैंटम, ऑडी Q7 और मर्सिडीज GLK350 जैसी गाड़ियां शामिल हैं।

‘एंटीलिया’ को टक्कर देता ‘Abode’

अनिल और टीना अंबानी मुंबई के बांद्रा में स्थित अपने 17 मंजिला आलीशान घर ‘Abode’ में रहते हैं। करीब 16,000 वर्ग फीट में फैले इस घर की कीमत लगभग 5,000 करोड़ रुपये आंकी जाती है। इस घर में टेरेस गार्डन, आउटडोर स्विमिंग पूल, जिम, मल्टी-लेवल पार्किंग और हेलीपैड जैसी सुविधाएं मौजूद हैं। खास बात यह है कि घर के हर सदस्य के लिए अलग फ्लोर बनाया गया है, जो इसकी भव्यता को और बढ़ाता है।टीना अंबानी का यह शानदार घर और उनकी लग्ज़री लाइफस्टाइल अक्सर सुर्खियों में रहती है, जो उन्हें देश की चर्चित हस्तियों में शामिल करती है।

और पढ़ें