Ministry of Information & Broadcasting, Govt. of India | As per IT Rules 2021 – Rule 18

इंतजार खत्म : आरेंज सिटी–सन सिटी सड़क निर्माण शुरू, लोगों को मिली बड़ी राहत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

छत्रपति संभाजीनगर : शहर के आरेंज सिटी–सन सिटी सड़क का मुद्दा पिछले कई वर्षों से लंबित था, जिससे स्थानीय नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। वर्ष 2022 से इस सड़क के निर्माण को लेकर मंत्री संजय शिरसाट लगातार प्रयासरत थे और इसे सुलझाने के लिए उन्होंने लंबी लड़ाई लड़ी। हाल ही में MaharashtraKhabar24.in ने इस गंभीर समस्या को जनप्रतिनिधियों के सामने प्रमुखता से उठाया, जिसके बाद प्रशासन हरकत में आया और सड़क निर्माण कार्य शुरू हो गया।

गड्‌ढे में थी सड़क

इस क्षेत्र में लंबे समय से पक्की सड़क का अभाव था। खासकर बारिश के मौसम में हालात बेहद खराब हो जाते थे। कच्ची सड़क, गंदगी और नाले के कारण लोगों को जान जोखिम में डालकर आना-जाना पड़ता था। कई जगहों पर सड़क की जगह सिर्फ गड्ढे ही नजर आते थे, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता था।

हा फोटो आणि ह्या पेपराची बातमी 2022 ची आहे विचार करा पालकमंत्री याच्या साठी किती मोठा संयोग केला असेल आणि किती मोठा लढा याच्यासाठी लढला गेला असेल एप्रिलच्या महिन्यातच ही बातमी आहे आणि एप्रिलच्या महिन्यातच आपलं काम पूर्ण तत्त्वावर येत आहे धन्यवाद साहेब तुम्ही आमच्यासाठी एवढ्या दिवसापासून साथ देत आले आम्ही सन सिटी वाले तुमचे खूप खूप आभारी आहे.

पैठण रोड से जुड़ी सड़क

आरेंज सिटी–सन सिटी सड़क का महत्व इसलिए भी अधिक है क्योंकि यह सीधे पैठण रोड से जुड़ती है, जिससे शहर तक पहुंचने का यह एक प्रमुख मार्ग है। इसके बावजूद बदहाल स्थिति के कारण नागरिकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। बरसात में तो यहां से निकलना किसी चुनौती से कम नहीं था।

3 अप्रैल को MaharashtraKhabar24.in ने इस गंभीर समस्या को समाचार के जरिये जनप्रतिनिधियों के सामने प्रमुखता से उठाया था।

शिरसाट ने संभाली कमान

स्थानीय लोगों ने कई बार इस समस्या को उठाया, लेकिन कोई ठोस समाधान नहीं निकल पाया। अंततः मंत्री संजय शिरसाट ने लोगों की परेशानी को समझते हुए इस मामले की कमान संभाली और संबंधित विभागों के साथ लगातार समन्वय किया। इसके परिणामस्वरूप अप्रैल 2026 में यह लंबित मामला सुलझा और अब यहां सड़क निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। सड़क निर्माण शुरू होने से क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है। नागरिकों का कहना है कि अब उन्हें रोजमर्रा की परेशानियों से राहत मिलेगी और आने-जाने में सुविधा होगी। लंबे इंतजार के बाद मिली इस राहत से लोगों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया है।

तस्वीरों  में साफ दिख रहा है कि 6 अप्रैल को यहां काम शुरू हो गया है।

https://youtu.be/ibVpl3fv1nY

और पढ़ें