केप केनवरल (अमेरिका): चंद्रमा की ओर बढ़ रहे नासा के आर्टेमिस-2 मिशन के अंतरिक्ष यात्रियों ने अंतरिक्ष से पृथ्वी की बेहद मनमोहक तस्वीरें क्लिक की हैं। नासा ने शुक्रवार को ये तस्वीरें जारी कीं, जिन्हें देखकर हर कोई मंत्रमुग्ध हो रहा है।करीब 50 साल बाद यह पहली बार है जब अंतरिक्ष यात्रियों ने इतनी दूर से धरती की तस्वीरें ली हैं। इन तस्वीरों को मिशन के कमांडर रीड वाइज़मैन ने कैप्सूल की खिड़की से कैद किया।पहली तस्वीर में पृथ्वी का घुमावदार हिस्सा नजर आता है, जबकि दूसरी तस्वीर में पूरी धरती दिखाई देती है, जिसमें महासागरों के ऊपर फैले सफेद बादलों की खूबसूरत परत साफ देखी जा सकती है।शुक्रवार सुबह तक यह टीम पृथ्वी से लगभग 90,000 मील (करीब 1.45 लाख किमी) दूर पहुंच चुकी थी और तेजी से चंद्रमा की ओर बढ़ रही है। उन्हें अभी करीब 1.68 लाख मील (2.70 लाख किमी) का सफर और तय करना है।उम्मीद है कि अंतरिक्ष यात्री सोमवार तक अपने गंतव्य तक पहुंच जाएंगे। यह मिशन न सिर्फ वैज्ञानिक दृष्टि से अहम है, बल्कि अंतरिक्ष से धरती के ऐसे अद्भुत नजारे भी दुनिया के सामने ला रहा है।









