Ministry of Information & Broadcasting, Govt. of India | As per IT Rules 2021 – Rule 18

3 साल पुरानी फिल्म ‘भोला’ पर विवाद,अजय देवगन के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचे ‘कैथी’ के मेकर्स

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्मों ‘धमाल 4’, ‘रेंजर’ और ‘गोलमाल 5’ को लेकर चर्चा में हैं। लेकिन इसी बीच उनकी 2023 में रिलीज हुई फिल्म ‘भोला’ अब कानूनी विवाद में फंस गई है। इस मामले ने एक्टर और फिल्ममेकर्स के लिए नई मुश्किल खड़ी कर दी है।दरअसल, ‘भोला’ तमिल सुपरहिट फिल्म ‘कैथी’ (2019) का हिंदी रीमेक है। अब ‘कैथी’ के ओरिजिनल प्रोड्यूसर्स, ड्रीम वॉरियर पिक्चर्स, ने बॉम्बे हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। उनका आरोप है कि ‘भोला’ के रीमेक राइट्स से जुड़े समझौते का उल्लंघन किया गया है।रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रोडक्शन कंपनी का कहना है कि ‘कैथी’ के कॉपीराइट और रीमेक राइट्स पूरी तरह उनके पास हैं। उन्होंने यह भी दावा किया है कि हिंदी रीमेक के लिए पहले जो एग्रीमेंट हुआ था, उसकी कुछ वित्तीय शर्तों का पालन नहीं किया गया। आरोप है कि तय रकम का केवल एक हिस्सा ही चुकाया गया, जबकि बाकी भुगतान—जिसमें फिल्म की कमाई से जुड़े वेरिएबल पेमेंट्स और अन्य किस्तें शामिल हैं-अब तक बकाया हैं।फिलहाल, इस मामले में बॉम्बे हाई कोर्ट में सुनवाई की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। अब देखना होगा कि कोर्ट इस विवाद पर क्या फैसला सुनाता है और इसका असर अजय देवगन की आने वाली फिल्मों पर पड़ता है या नहीं।

और पढ़ें