नई दिल्ली :विटामिन शरीर के लिए बेहद जरूरी पोषक तत्व होते हैं, जो ओवरऑल हेल्थ को बनाए रखने में अहम भूमिका निभाते हैं। ये न सिर्फ शरीर को ऊर्जा देते हैं, बल्कि अंगों के सही कामकाज और इम्यून सिस्टम को मजबूत रखने में भी मदद करते हैं। शरीर अधिकांश विटामिन खुद नहीं बना पाता, इसलिए इन्हें खानपान के जरिए लेना जरूरी होता है। विशेषज्ञों के अनुसार, सही मात्रा में विटामिन लेने से कई बीमारियों से बचाव किया जा सकता है।
इम्यूनिटी के लिए जरूरी विटामिन
विटामिन C और विटामिन D शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाते हैं। ये संक्रमण से लड़ने में मदद करते हैं और बार-बार बीमार पड़ने से बचाते हैं।
हड्डियों और मांसपेशियों के लिए
विटामिन D और विटामिन B12 हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं। इनकी कमी से कमजोरी और हड्डियों से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।
आंखों और त्वचा के लिए फायदेमंद
विटामिन A और विटामिन E आंखों की रोशनी और त्वचा की सेहत के लिए जरूरी होते हैं। ये स्किन को हेल्दी और आंखों को सुरक्षित रखने में मदद करते हैं।
दिल और दिमाग के लिए जरूरी विटामिन
विटामिन B6 और विटामिन B12 दिल और दिमाग के बेहतर कामकाज में सहायक होते हैं। ये ब्लड सर्कुलेशन सुधारते हैं और मानसिक स्वास्थ्य को सपोर्ट करते हैं।
कैसे पता करें विटामिन की कमी?
विटामिन की कमी का पता लगाने के लिए ब्लड टेस्ट कराए जाते हैं, जिनमें विटामिन D, विटामिन B12, आयरन प्रोफाइल और कैल्शियम टेस्ट शामिल हैं। बार-बार थकान, कमजोरी, बाल झड़ना या स्किन से जुड़ी समस्याएं इसके संकेत हो सकते हैं।
कमी कैसे करें पूरी?
संतुलित आहार विटामिन की कमी को दूर करने का सबसे अच्छा तरीका है। डाइट में हरी सब्जियां, फल, दूध, दाल और सूखे मेवे शामिल करना चाहिए। साथ ही, रोजाना कुछ समय धूप में बिताना भी जरूरी है।









