Ministry of Information & Broadcasting, Govt. of India | As per IT Rules 2021 – Rule 18

हिंगोली में फिर कांपी धरती: 3.4 तीव्रता के भूकंप से गांवों में दहशत,तीन महीने बाद महसूस हुए झटके, ज़मीन से आ रही अजीब आवाज़ों ने बढ़ाई चिंता

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हिंगोली: जिले के वासमत तालुका के पंगरा शिंदे इलाके में बुधवार सुबह 3.4 रिक्टर स्केल का भूकंप दर्ज किया गया, जिससे आसपास के गांवों में डर का माहौल बन गया। सुबह करीब 8:09 बजे आए इस भूकंप के झटके पंगरा शिंदे, कुरुंडा, दोनवाड़ा, कोठारी, वाप्ती, कुप्ती और शिरली गांवों में महसूस किए गए।स्थानीय लोगों के मुताबिक, भूकंप से पहले ज़मीन से तेज़ और अजीब आवाज़ें सुनाई दीं, जिससे दहशत और बढ़ गई। कई लोगों ने घरों से बाहर निकलकर सुरक्षित स्थानों पर शरण ली। गुरूवार को सब-डिविजनल ऑफिसर विकास माने ने पुष्टि की कि भूकंप की तीव्रता 3.4 दर्ज की गई है।गौरतलब है कि हिंगोली जिले के वासमत, औंधा नागनाथ और कलमनुरी तालुका में पिछले कुछ वर्षों से ज़मीन से अजीब आवाज़ें आने और हल्के भूकंप के झटकों की घटनाएं लगातार सामने आती रही हैं। वर्ष 2025 में भी कई बार भूकंप दर्ज किए गए थे, जिनमें कुछ को आधिकारिक तौर पर बड़े झटकों के रूप में रिकॉर्ड किया गया था।

हालांकि, पिछले तीन महीनों से इस क्षेत्र में शांति थी, लेकिन बुधवार की घटना ने एक बार फिर लोगों की चिंता बढ़ा दी है। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि बार-बार हो रही इन घटनाओं के बावजूद प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।फिलहाल प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है, लेकिन ज़मीन से आ रही रहस्यमयी आवाज़ों का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है।

और पढ़ें