गलत लाइफस्टाइल और खानपान से बढ़ रहा बीमारियों का खतरा
नई दिल्ली. विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर जारी एक सर्वे ने भारतीयों की स्वास्थ्य आदतों को लेकर चिंताजनक तस्वीर पेश की है। लोकल सर्किल्स द्वारा किए गए इस सर्वे के मुताबिक, देश में केवल 7.3% लोग ही अपनी फिटनेस, संतुलित खानपान, नियमित कसरत और सही दिनचर्या पर ध्यान दे रहे हैं। यानी हर 100 में से सिर्फ 7 से 8 लोग ही खुद को फिट रखने के लिए गंभीर प्रयास कर रहे हैं।
फिटनेस को लेकर जागरूकता नहीं
सर्वे में यह भी सामने आया कि 17% लोगों ने माना कि उनके आसपास कम से कम एक व्यक्ति ऐसा है जो उम्र के असर को कम करने और स्वास्थ्य सुधारने के लिए सक्रिय रूप से प्रयास कर रहा है। वहीं, 75% से अधिक लोगों ने कहा कि वे या तो खुद इस दिशा में कोई कदम नहीं उठा रहे या उनके आसपास भी फिटनेस को लेकर जागरूकता का अभाव है।यह सर्वे देश के 311 जिलों में 28,000 से अधिक लोगों पर किया गया, जिसमें 61% पुरुष और 39% महिलाएं शामिल थीं।
बदलती जीवनशैली से बढ़ रहीं बीमारियां
विशेषज्ञों का कहना है कि बदलती जीवनशैली, जंक फूड का बढ़ता चलन, शारीरिक गतिविधियों की कमी और बढ़ता तनाव लोगों को तेजी से मोटापा, डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर जैसी गंभीर बीमारियों की ओर धकेल रहा है।विश्व स्वास्थ्य दिवस के मौके पर यह रिपोर्ट एक स्पष्ट चेतावनी देती है कि अगर समय रहते लोगों ने अपनी सेहत और दिनचर्या पर ध्यान नहीं दिया, तो आने वाले वर्षों में यह समस्या एक बड़े स्वास्थ्य संकट का रूप ले सकती है।
सर्वे देशभर के 311 जिलों में किया गया
यह सर्वे देशभर के 311 जिलों के 28,000 से अधिक लोगों पर किया गया। इसमें 61% पुरुष और 39% महिलाएं शामिल थीं। विशेषज्ञों के अनुसार, बढ़ती गलत खानपान की आदतें, बिगड़ती लाइफस्टाइल और कसरत की कमी के कारण लोग तेजी से मोटापा, डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। विश्व स्वास्थ्य दिवस के मौके पर यह सर्वे एक चेतावनी है कि अगर समय रहते लोगों ने अपनी सेहत पर ध्यान नहीं दिया तो आने वाले समय में यह गंभीर संकट बन सकता है।









