रवि घोष, महाराष्ट्र खबर, नई दिल्ली.
Rahul Gandhi Net Worth: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज अपना 56वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। राहुल गांधी के जन्मदिन के साथ ही उनकी संपत्ति, निवेश और आय के स्रोतों को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है। चुनाव आयोग को दिए गए हलफनामे के अनुसार राहुल गांधी की कुल घोषित संपत्ति 20.40 करोड़ रुपये से अधिक है, जो पिछले एक दशक में लगातार बढ़ी है।
राहुल गांधी की कुल संपत्ति कितनी है?लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान दाखिल किए गए हलफनामे के मुताबिक राहुल गांधी की कुल संपत्ति 20.40 करोड़ रुपये है। इसमें चल संपत्तियां और अचल संपत्तियां दोनों शामिल हैं।
चल संपत्ति: 9.25 करोड़ रुपये
अचल संपत्ति: 11.15 करोड़ रुपये
राहुल गांधी की संपत्ति में शेयर बाजार, म्यूचुअल फंड, सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड, बैंक जमा और अचल संपत्तियां शामिल हैं।
शेयर बाजार से भी कमाते हैं
हलफनामे के अनुसार राहुल गांधी ने 24 सूचीबद्ध कंपनियों में निवेश किया हुआ है। उनके शेयर पोर्टफोलियो की कुल कीमत करीब 4.33 करोड़ रुपये है। उनके प्रमुख निवेशों में शामिल हैं:

इसके अलावा राहुल गांधी के पास आईसीआईसीआई बैंक, इंफोसिस, टीसीएस, आईटीसी, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एलटीआईमाइंडट्री, डॉ. लाल पैथलैब्स और अन्य कंपनियों के शेयर भी हैं।
म्यूचुअल फंड में 3.81 करोड़ रुपये का निवेश
राहुल गांधी ने विभिन्न म्यूचुअल फंड योजनाओं में लगभग 3.81 करोड़ रुपये का निवेश किया है।
उनकी प्रमुख म्यूचुअल फंड होल्डिंग्स:
- HDFC Small Cap Fund – 1.24 करोड़ रुपये
- ICICI Prudential Regular Savings Fund – लगभग 1 करोड़ रुपये
- HDFC Hybrid Debt Fund – 79.01 लाख रुपये
शेयर, म्यूचुअल फंड और सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड को मिलाकर उनका कुल निवेश करीब 8.32 करोड़ रुपये है।
गोल्ड बॉन्ड और बैंक खातों में भी करोड़ों की रकम
हलफनामे के अनुसार राहुल गांधी के पास:
- 220 सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड
- पीपीएफ खाते में 61.52 लाख रुपये
- SBI और HDFC बैंक खातों में 26.25 लाख रुपये
- 55,000 रुपये नकद
- इसके अलावा उनके पास 333.30 ग्राम आभूषण और सोना भी है।
राहुल गांधी के नाम पर नहीं है कोई कार
दिलचस्प बात यह है कि चुनावी हलफनामे में राहुल गांधी के नाम पर किसी भी कार या अन्य मोटर वाहन का उल्लेख नहीं किया गया है।
गुरुग्राम का कमर्शियल ऑफिस सबसे बड़ी संपत्ति
राहुल गांधी की सबसे मूल्यवान अचल संपत्ति गुरुग्राम स्थित सिग्नेचर टावर्स में मौजूद कमर्शियल ऑफिस है, जिसकी कीमत करीब 9.05 करोड़ रुपये बताई गई है।इसके अलावा दिल्ली के महरौली स्थित सुल्तानपुर में कृषि भूमि और फार्महाउस में उनकी हिस्सेदारी भी है, जिसका स्वामित्व उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ साझा है।
20 साल में 55 लाख से 20 करोड़ तक पहुंची संपत्ति
राहुल गांधी की घोषित संपत्ति पिछले दो दशकों में लगातार बढ़ी है।
Varanasi : On Rahul Gandhi’s birthday, Congress workers hold up poster depicting him as Parashuram, with axe and Constitution in hand. pic.twitter.com/GGZhy5ytJf
— News Arena India (@NewsArenaIndia) June 19, 2026
“>









