Ministry of Information & Broadcasting, Govt. of India | As per IT Rules 2021 – Rule 18

दिनदहाड़े मर्डर से दहला संभाजी नगर : बजाज नगर में खौफनाक वारदात, महिला ने महिला को चाकू से गोदा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

maharashtra khabar24.in,छत्रपति संभाजीनगर : शहर के बजाजनगर इलाके के साई श्रद्धा पार्क परिसर में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां एक महिला ने दूसरी महिला की चाकू से बेरहमी से हत्या कर दी। इस वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

क्या है मामला

जानकारी के अनुसार, आरोपी महिला अचानक पीड़िता के घर में घुस गई और कुछ समझ पाती उससे पहले ही अपने साथ लाए चाकू से उस पर ताबड़तोड़ वार करने शुरू कर दिए। हमला इतना भयावह था कि पीड़िता खून से लथपथ होकर मौके पर ही गिर पड़ी और उसकी मौत हो गई। घटनास्थल से पुलिस को एक पिस्तौल भी बरामद हुई है, जिससे मामले ने और गंभीर रूप ले लिया है।घटना की सूचना मिलते ही वालूज एमआईडीसी पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और इलाके को घेर लिया। भागने की कोशिश कर रही आरोपी महिला को पुलिस ने मौके पर ही पकड़ लिया। झड़प के दौरान आरोपी भी हल्की घायल हो गई, जिसके बाद उसे इलाज के लिए घाटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

लोगों में दहशत

दिनदहाड़े हुई इस हत्या के पीछे का कारण फिलहाल सामने नहीं आया है। घनी आबादी वाले इलाके में इस तरह की वारदात से लोगों में दहशत का माहौल है। पुलिस ने मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और हत्या के पीछे की वजह का पता लगाने में जुटी है।

और पढ़ें