महाराष्ट्र खबर 24, छत्रपति संभाजीनगर
- शहर के लिए बड़ी खुशखबरी 12 जून से नई जलापूर्ति योजना शुरू होने की तैयारी।

- 17 KM लंबी पाइपलाइन की टेस्टिंग शुरू नक्षत्रवाड़ी से जटवाड़ा तक बिछी मुख्य पाइपलाइन की फ्लशिंग और जांच जारी।

- पाइपलाइन से हटाई जा रही गाद और सफाई की जा रही है ताकि आपूर्ति शुरू होने पर कोई बाधा न आए।

- पहले चरण में मिलेगा 200 MLD पानी नई योजना के तहत शहर को रोजाना 200 मिलियन लीटर पानी देने का लक्ष्य।

- शुरुआत में 40 MLD जलापूर्ति हर्सूल-जटवाड़ा क्षेत्र में पहले चरण में प्रतिदिन 40 MLD पानी उपलब्ध कराया जाएगा।

- 50 लाख लीटर क्षमता वाला नया रिजर्वायर नक्षत्रवाड़ी के एमबीआर में फिलहाल 20 लाख लीटर पानी संग्रहित किया गया है।

- 12 जून का इंतजार खत्म होने वाला है। नई जलापूर्ति योजना से हजारों परिवारों को मिलेगा नियमित और बेहतर पानी।









