छत्रपति संभाजीनगर में सुरक्षा बढ़ाई गई, घर के बाहर CCTV और पुलिस तैनात
महाराष्ट्र खबर 24,छत्रपति संभाजीनगर/नई दिल्ली
‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके इन दिनों राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में हैं। दिल्ली में NEET पेपर लीक मामले को लेकर उनके नेतृत्व में हुए प्रदर्शन के बीच छत्रपति संभाजीनगर स्थित उनके घर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। घर के बाहर 24 घंटे पुलिस तैनात है और पूरे इलाके की निगरानी CCTV कैमरों से की जा रही है।
जानकारी के अनुसार, बढ़ती राजनीतिक गतिविधियों और समर्थकों की लगातार आवाजाही के कारण अभिजीत दीपके का परिवार फिलहाल घर छोड़कर किसी रिश्तेदार या अज्ञात स्थान पर चला गया है। परिवार ने सुरक्षा संबंधी चिंताओं के चलते यह फैसला लिया है।
घर के बाहर पुलिस का पहरा
वालुज MIDC पुलिस स्टेशन के निरीक्षक रामेश्वर गाधे ने बताया कि एहतियातन घर के बाहर एक अधिकारी समेत करीब 10 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। पुलिस को आशंका है कि मौजूदा परिस्थितियों का कुछ असामाजिक तत्व फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखी गई है।
माता-पिता की चिंता
अभिजीत दीपके ने अपनी शुरुआती शिक्षा छत्रपति संभाजीनगर में प्राप्त की थी। बाद में उन्होंने पुणे और अमेरिका में उच्च शिक्षा हासिल की। उनके पिता भगवान दीपके एक इंजीनियर रहे हैं और अब सेवानिवृत्त हैं।परिवार के करीबी सूत्रों के अनुसार, अभिजीत के माता-पिता चाहते हैं कि वह राजनीति से दूरी बनाकर अपने करियर और परिवार पर ध्यान दें। उनकी मां अनीता दीपके पहले भी इस इच्छा को सार्वजनिक रूप से व्यक्त कर चुकी हैं।
जंतर-मंतर पर CJP का प्रदर्शन
शनिवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी ने NEET पेपर लीक मामले को लेकर प्रदर्शन किया। पार्टी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की।अभिजीत दीपके ने चेतावनी दी कि यदि मांगें नहीं मानी गईं तो देशभर में आंदोलन तेज किया जाएगा। उन्होंने अगले शनिवार को फिर से जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने की घोषणा की है।हालांकि प्रदर्शन के दौरान अभिजीत की तबीयत बिगड़ने के कारण कार्यक्रम निर्धारित समय से पहले समाप्त कर दिया गया। बाद में उन्होंने सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि वह अपने माता-पिता से मिलने घर जा रहे हैं।
They said cockroaches will never come on the ground… pic.twitter.com/awz1GdoKVq
— Abhijeet Dipke (@abhijeet_dipke) June 6, 2026
“>











