छत्रपति संभाजीनगर | Maharashtrakhabar24.in,डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की जयंती के अवसर पर भडकल गेट स्थित प्रतिमा पर श्रद्धांजलि देने के लिए 13 अप्रैल की शाम से ही बड़ी संख्या में अनुयायियों का आगमन शुरू हो जाता है। 14 अप्रैल को पूरे दिन रैली और जुलूस निकलने के कारण शहर के कई प्रमुख मार्गों पर यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है।इस संबंध में सहायक पुलिस आयुक्त (यातायात) सुभाष भुजंग ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह ट्रैफिक डायवर्जन पुलिस, अग्निशमन दल, एंबुलेंस और अन्य आपातकालीन सेवाओं के वाहनों पर लागू नहीं होगा।
ऐसा रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन
13 अप्रैल (शाम 6 बजे से रात 12 बजे तक)
- मिलकॉर्नर से सिटी क्लब मार्ग पूरी तरह बंद रहेगा।
- जलगांव की ओर से आने वाले वाहन टी-जलगांव-टी-जालना रोड होते हुए अमरप्रीत चौक, महावीर चौक मार्ग से आवागमन करेंगे।
- दिल्ली गेट की ओर से आने वाले वाहन सिटी क्लब–महापालिका कार्यालय–टाउन हॉल–उड़ानपुल के नीचे से मकईगेट–बेगमपुरा–विद्यापीठ मार्ग की ओर जाएंगे।
- दिल्ली गेट से आने वाले वाहन सिटी क्लब–महानगरपालिका–मुलांचे आईटीआई–खड़केश्वर मार्ग से आगे बढ़ेंगे।
- मध्यवर्ती बस स्थानक से आने वाले वाहन मिलकॉर्नर–महावीर चौक–क्रांति चौक–आकाशवाणी मार्ग से होकर गुजरेंगे।
14 अप्रैल (सुबह 10 बजे से रात 12 बजे तक)
- महावीर चौक (बाबा पेट्रोल पंप) से अमरप्रीत चौक तक का मार्ग पूरी तरह बंद रहेगा।
- प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे घर से निकलने से पहले वैकल्पिक मार्गों की जानकारी लेकर ही यात्रा करें, ताकि किसी भी असुविधा से बचा जा सके।










