निदा खान को पनाह देने के आरोप में मतीन पटेल पर कार्रवाई
नाशिक का चर्चित TCS धर्मांतरण मामला : नगर निगम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए AIMIM नेता और पार्षद अब्दुल मतीन पटेल के अवैध निर्माणों पर बुलडोजर चला दिया। मतीन पटेल पर इस मामले की आरोपी निदा खान को अपने घर में पनाह देने का आरोप है। कार्रवाई के दौरान इलाके में भारी पुलिस बंदोबस्त किया गया।
लिब्रांडुओ को एक और ज़ख़्म
TCS कांड में आरोपी निदा खान को पनाह देने वाले AIMIM पार्षद मतीन पटेल के घर और ऑफिस पर चला बुलडोजर
धन्यवाद महाराष्ट्र सरकार, थैंक्यू देवा भाऊ !
इन G- हाडियो को पीला पंजा ही ठीक कर सकता है pic.twitter.com/oaXYEatTjF
क्रेडिट— Hardik Bhavsar (@Bitt2DA) May 13, 2026
“>
छत्रपति संभाजीनगर | महाराष्ट्र खबर 24
पुलिस के अनुसार, TCS धर्मांतरण मामले की मुख्य आरोपी निदा खान को 7 मई को छत्रपति संभाजीनगर से गिरफ्तार किया गया था। जांच में सामने आया कि गिरफ्तारी से पहले वह कुछ समय तक नारेगांव स्थित कौसर पार्क इलाके में मतीन पटेल के घर में रुकी थी। इसी आधार पर उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 249 के तहत मामला दर्ज किया गया।
नगर निगम की कार्रवाई
नगर निगम का दावा है कि मतीन पटेल के मकान और कार्यालय का निर्माण नियमों के विपरीत किया गया था। तीन दिन पहले नोटिस जारी किया गया था। निर्धारित समय सीमा पूरी होने के बाद बुधवार सुबह निगम की टीम जेसीबी मशीनों के साथ मौके पर पहुंची और अवैध हिस्सों को हटाने की कार्रवाई शुरू की।
भारी पुलिस बंदोबस्त
किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की। मौके पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी और नगर निगम कर्मचारी तैनात रहे। पूरे क्षेत्र को सुरक्षा घेरे में लेकर कार्रवाई की गई।
मतीन पटेल ने खाली कराया मकान
कार्रवाई से पहले मतीन पटेल ने अपने मकान से सामान हटवा लिया था। सुबह से ही घर खाली करने की प्रक्रिया चल रही थी। इसके बाद बुलडोजर कार्रवाई शुरू की गई।
क्या है TCS धर्मांतरण मामला?
नाशिक स्थित TCS कार्यालय में कार्यरत कुछ महिलाओं ने यौन उत्पीड़न, दबाव और धार्मिक गतिविधियों के लिए मजबूर किए जाने के आरोप लगाए थे। इस मामले में कई शिकायतें दर्ज हुईं, जिसके बाद पुलिस ने विशेष जांच दल (SIT) गठित कर जांच शुरू की। निदा खान इस मामले की प्रमुख आरोपी बताई जा रही हैं।
जांच जारी
पुलिस और SIT इस मामले के विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है। प्रशासन का कहना है कि कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी और दोषियों के खिलाफ उचित कदम उठाए जाएंगे.









