महाराष्ट्र खबर24,जलगांव
जलगांव जिला सहकारी दूध उत्पादक संघ मर्यादित (विकास दूध) ने दूध की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान किया है। नई दरें 17 मई 2026 से लागू हो गई हैं। संघ द्वारा जारी परिपत्र के अनुसार, बढ़ी हुई खरीद लागत के कारण विभिन्न प्रकार के दूध पैकेटों के दाम बढ़ाए गए हैं।
किन दूध पैकेटों के बढ़े दाम?
विकास गोल्ड,प्रमाणित,स्मार्ट,टोंड,डबल टोंड (DTM)
कितनी बढ़ी कीमत?
- पाउच (पैकेट) दूध की कीमत में 2 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि की गई है।
- जंबो पैक की कीमत में 1 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है।
क्यों बढ़ाए गए दाम?
विकास दूध संघ ने बताया कि दूध खरीद दरों में वृद्धि होने के कारण यह फैसला लिया गया है। बढ़ी हुई लागत का असर अब ग्राहकों पर भी पड़ेगा।
वितरकों से सहयोग की अपील
संघ ने जलगांव, भुसावल, जलगांव तालुका और अन्य क्षेत्रों के वितरकों व खुदरा विक्रेताओं से अधिक से अधिक दूध बिक्री कर संघ को सहयोग देने की अपील की है।











