Ministry of Information & Broadcasting, Govt. of India | As per IT Rules 2021 – Rule 18

भड़के किसान : महाराष्ट्र में प्याज की कीमतों पर बवाल, समृद्धि हाईवे जाम, अंबादास दानवे हिरासत में

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महाराष्ट्र खबर 24, छत्रपति संभाजीनगर

महाराष्ट्र में प्याज की गिरती कीमतों को लेकर किसानों का गुस्सा सोमवार को समृद्धि महामार्ग पर फूट पड़ा। उद्धव बालासाहेब ठाकरे की शिवसेना के नेता और विधान परिषद में विपक्ष के नेता अंबादास दानवे के नेतृत्व में वैजापुर के पास समृद्धि हाईवे पर चक्का जाम किया गया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने टायर जलाकर राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। बाद में पुलिस ने अंबादास दानवे सहित कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया।

 समृद्धि महामार्ग पर चक्का जाम

पुलिस ने ट्रैफिक व्यवस्था बिगड़ने की आशंका जताते हुए प्रदर्शन की अनुमति देने से इनकार कर दिया था। इसके बावजूद अंबादास दानवे किसानों और शिवसेना कार्यकर्ताओं के साथ हाईवे पर पहुंचे और आंदोलन शुरू कर दिया। कुछ समय के लिए समृद्धि महामार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

“>

 दानवे का सरकार पर आरोप

प्रदर्शन के दौरान अंबादास दानवे ने कहा कि किसानों के मुद्दों के लिए आंदोलन करने के लिए किसी अनुमति की जरूरत नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार द्वारा घोषित प्याज सब्सिडी का लाभ किसानों तक नहीं पहुंच रहा।दानवे ने कहा कि सरकार 12.35 रुपये प्रति किलो सब्सिडी देने का दावा कर रही है, लेकिन किसानों को इसका वास्तविक फायदा नहीं मिल रहा। उन्होंने राज्य सरकार पर किसानों के साथ अन्याय करने का आरोप लगाया।

किसानों ने बताई अपनी परेशानी

प्रदर्शन में शामिल किसानों ने कहा कि मंडियों में प्याज का भाव केवल 100 से 200 रुपये प्रति क्विंटल मिल रहा है। इतनी कम कीमत में लागत निकालना भी मुश्किल हो गया है। किसानों का कहना है कि कई बार उन्हें मार्केट कमेटी के शुल्क भी अपनी जेब से भरने पड़ रहे हैं।किसानों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द राहत नहीं मिली तो उनकी आर्थिक स्थिति और गंभीर हो सकती है।

और पढ़ें