Ministry of Information & Broadcasting, Govt. of India | As per IT Rules 2021 – Rule 18

किसान आत्महत्या पीड़ित परिवारों को बड़ी राहत: महाराष्ट्र सरकार ने 25 करोड़ रुपये की सहायता को मंजूरी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महाराष्ट्र खबर 24 | मुंबई

महाराष्ट्र सरकार ने किसान आत्महत्या से प्रभावित परिवारों को राहत देने के लिए बड़ा फैसला लिया है। राजस्व एवं वन विभाग ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 25 करोड़ रुपये की सहायता राशि मंजूर की है, जिसे आत्महत्या करने वाले किसानों के वारिसों को तत्काल मदद के रूप में वितरित किया जाएगा।सरकार के अनुसार, राज्य में बंजरता, कर्जग्रस्तता और ऋण अदायगी के दबाव जैसे कारणों से किसानों द्वारा आत्महत्या के मामले सामने आए हैं।

ऐसे मामलों में प्रभावित परिवारों को आर्थिक संबल देने के उद्देश्य से यह निधि उपलब्ध कराई गई है। यह सहायता मुंबई शहर और मुंबई उपनगर को छोड़कर राज्य के अन्य जिलों में संबंधित जिला कलेक्टरों के माध्यम से वितरित की जाएगी। सभी संभागीय आयुक्तों को निर्देश दिए गए हैं कि वे जिलों की मांग के अनुसार तत्काल निधि उपलब्ध कराएं और किसान आत्महत्या मामलों में निर्धारित प्रक्रिया शीघ्र पूरी कर प्रभावित परिवारों तक सहायता पहुंचाएं।

संभागवार सहायता राशि
  • छत्रपति संभाजीनगर – 5 करोड़ 92 लाख रुपये
  • अमरावती – 8 करोड़ 76 लाख रुपये
  •  नागपुर – 5 करोड़ 75 लाख रुपये
  • कोंकण – 12 लाख रुपये
  • पुणे – 1 करोड़ 6 लाख रुपये
  • नासिक – 3 करोड़ 39 लाख रुपये
  •  कुल राशि: 25 करोड़ रुपये
महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा किसान आत्महत्याएं

राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) की रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2024 में देशभर में किसानों और कृषि क्षेत्र से जुड़े 10,546 लोगों ने आत्महत्या की। इनमें महाराष्ट्र में 3,824 मामले दर्ज हुए, जो देश में सबसे अधिक हैं।सरकार का कहना है कि इस सहायता का उद्देश्य प्रभावित परिवारों को तत्काल आर्थिक राहत प्रदान करना और संकट की घड़ी में उनका सहारा बनना है।

महाराष्ट्र के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी! फडणवीस सरकार ने 2 लाख रुपये तक की कर्जमाफी को दी मंजूरी

और पढ़ें