ग्रुप-3 कर्मचारियों के लिए बायोमेट्रिक हाजिरी अनिवार्य
महाराष्ट्र खबर 24, छत्रपति संभाजीनगर.
छत्रपति संभाजीनगर के सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (घाटी) में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं और प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 9 सूत्रीय कार्यक्रम को मंजूरी दी गई है। इस फैसले के तहत अब रेजिडेंट डॉक्टरों से केवल 8 घंटे की ड्यूटी ली जाएगी, जबकि ग्रुप-3 कर्मचारियों और नर्सिंग स्टाफ के लिए बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य कर दी गई है।
यह महत्वपूर्ण निर्णय एक मैराथन बैठक में लिया गया, जो पहली बार घाटी अस्पताल के बाहर सरकारी कैंसर अस्पताल में आयोजित की गई।

रेजिडेंट डॉक्टरों को बड़ी राहत
नए आदेश के अनुसार किसी भी विभाग में रेजिडेंट डॉक्टरों से 8 घंटे से अधिक ड्यूटी नहीं कराई जाएगी। सभी विभागों को एक सप्ताह के भीतर ड्यूटी का रोटेशन टाइम-टेबल अधिष्ठाता (डीन) कार्यालय में जमा करना होगा। साथ ही, हर महीने की 5 तारीख से पहले डॉक्टरों का वेतन उनके बैंक खाते में जमा करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
समय पर ड्यूटी नहीं तो देना होगा जवाब
अस्पताल प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मरीजों की सेवा में लापरवाही और अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सुबह 10:30 बजे तक ड्यूटी पर उपस्थित नहीं होने वाले डॉक्टरों से लिखित स्पष्टीकरण मांगा जाएगा।
बायोमेट्रिक हाजिरी होगी अनिवार्य
प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता लाने के लिए ग्रुप-3 कर्मचारियों और नर्सिंग स्टाफ के लिए बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली लागू करने का फैसला लिया गया है।
रेडियोथेरेपी और लाइब्रेरी के लिए 75 लाख रुपये मंजूर
बैठक में कैंसर मरीजों के इलाज के लिए रेडियोथेरेपी विभाग की मशीनों की मरम्मत हेतु 55 लाख रुपये तथा मेडिकल लाइब्रेरी के आधुनिकीकरण के लिए 20 लाख रुपये मंजूर किए गए। इस तरह कुल 75 लाख रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है।

रिक्त पद जल्द भरेंगे, PET Scan के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त
अस्पताल में बढ़ते मरीजों के दबाव और कर्मचारियों की कमी को देखते हुए स्थानीय स्तर पर भरे जा सकने वाले सभी रिक्त पदों पर जल्द भर्ती करने का निर्णय लिया गया है। वहीं, PET Scan प्रक्रिया को तेज और व्यवस्थित बनाने के लिए डॉ. दर्पण जक्कल को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। अब उनकी सिफारिश के आधार पर ही PET Scan किए जाएंगे।
खास बातें
1.रेजिडेंट डॉक्टरों की ड्यूटी 8 घंटे तय।
2.ग्रुप-3 कर्मचारियों और नर्सिंग स्टाफ के लिए बायोमेट्रिक हाजिरी अनिवार्य।









