Ministry of Information & Broadcasting, Govt. of India | As per IT Rules 2021 – Rule 18

रामनवमी से पहले किराडपुरा में मनपा का बुलडोजर,32 अतिक्रमण साफ,किराडपुरा में अवैध शेड और कब्जों पर चली जेसीबी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रऊफ खान.छत्रपति संभाजीनगर : रामनवमी के मौके पर किराडपुरा के राम मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ होने की संभावना को ध्यान में रखते हुए, गुरुवार  को नगर निगम की अतिक्रमण हटाने वाली टीम ने मंदिर के सामने मेन रोड को खाली कराया। 32 अतिक्रमण हटाए गए और सड़क पर खड़ी दस बड़ी गाड़ियां भी ज़ब्त की गईं।

हिदायत के बाद भी नहीं माने

रोशन गेट से आज़ाद चौक तक छोटे-बड़े शेड बनाकर दुकानें लगाई गई थीं। टीम ने सबसे पहले उन्हें सामान और अतिक्रमण हटाने की हिदायत दी। लेकिन, कई लोगों ने फिर भी अतिक्रमण नहीं हटाया। फिर इन अतिक्रमणों पर JCB का इस्तेमाल किया गया। कंस्ट्रक्शन, शेड, ईंट भट्टे गिराए गए। कंस्ट्रक्शन का सामान, रेत, कचरा और ईंट बेचने वालों पर भी जुर्माना लगाया गया।  यह कार्रवाई मनपा आयुक्त जी. श्रीकांत के मार्गदर्शन में मनपा उपायुक्त सविता सोनवणे, सहायक आयुक्त शेख रफीक, संजय सुरदकर, अतिक्रमण हटाने वाली टीम के प्रमुख संतोष वाहुले और उनके सहयोगियों ने की।

और पढ़ें