maharashtrakhabar24.in, छत्रपति संभाजीनगर: गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ के बीच महाराष्ट्र राज्य परिवहन (ST) निगम ने आम यात्रियों को झटका देते हुए बस किराए में करीब 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी का फैसला किया है। यह बढ़ी हुई दरें 15 अप्रैल से 15 जून तक लागू रहेंगी।निगम के अनुसार, यह बढ़ोतरी सिंपल और फास्ट बस सेवाओं पर लागू होगी। प्रशासन का कहना है कि छुट्टियों, त्योहारों और गांव से शहरों की ओर बढ़ती आवाजाही को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है, ताकि यात्रियों को नियमित और सुरक्षित सेवा उपलब्ध कराई जा सके।
प्रीमियम बस के किराए में बदलाव नहीं
हालांकि, राहत की बात यह है कि एयर कंडीशन्ड, शिवशाही, जनशताब्दी समेत अन्य प्रीमियम बस सेवाओं के किराए में कोई बदलाव नहीं किया गया है। निगम ने यह भी स्पष्ट किया है कि 15 अप्रैल से पहले बुक किए गए टिकटों पर बढ़ी हुई दरों का अंतर यात्रियों से वसूला जाएगा, जिससे पहले से टिकट बुक कर चुके यात्रियों को अतिरिक्त भुगतान करना पड़ सकता है।
यात्रियों में नाराजगी, बजट पर होगा असर
इस फैसले को लेकर यात्रियों में नाराजगी भी देखने को मिल रही है। उनका कहना है कि पहले से बढ़ती महंगाई के बीच किराए में यह इजाफा आम आदमी के बजट को और प्रभावित करेगा।
ऐसे बढ़ा किराया
नागपुर : 845 → 930 रुपये
यवतमाल : 634 → 697 रुपये
पुणे : 493 → 542 रुपये
लातूर : 493 → 542 रुपये
सोलापुर : 554 → 609 रुपये
अकोला : 423 → 465 रुपये
जालना : 102 → 112 रुपये
पुणे : 393 → 432 रुपये
Last update – 12:02 AM









