जबलपुर.यहां से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक शातिर चोर पुलिस से बचने के लिए फिल्मी अंदाज में तालाब में कूद गया और करीब 5 घंटे तक कमल के डंठल के सहारे सांस लेते हुए पानी में छिपा रहा।जानकारी के मुताबिक, आरोपी हरविंदर सिंह, जो उत्तर प्रदेश के बिजनौर का रहने वाला है, ट्रेनों के एसी कोच में चोरी करने में माहिर है। पुलिस से बचने के लिए उसने चलती ट्रेन से छलांग लगा दी और पास के तालाब में जाकर छिप गया।
कमल के डंठल के सहारे पानी में छिपा रहा चोर
गिरफ्तारी से बचने के लिए उसने अनोखा तरीका अपनाया-कमल के डंठल को पाइप की तरह इस्तेमाल कर वह पानी के अंदर ही सांस लेता रहा।हालांकि, पुलिस ने भी हार नहीं मानी और उसका पीछा करते हुए तालाब तक पहुंच गई। कड़ी मशक्कत के बाद गोताखोरों की मदद से आरोपी को पानी से बाहर निकाला गया और गिरफ्तार कर लिया गया। जबलपुर आरपीएफ की इस कार्रवाई में एक आदतन अपराधी आखिरकार पकड़ में आ गया।

पूछने पर चोर ने बताया गलत नाम और पता









