Maharashtrakhabar24.in,पुणे. एनसीपी के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र सरकार के मंत्री छगन भुजबल एक बड़े हादसे से बाल-बाल बच गए। मुंबई से पुणे आ रहे उनके हेलीकॉप्टर की लैंडिंग के दौरान गंभीर चूक सामने आई। तय हेलीपैड पर उतरने के बजाय हेलीकॉप्टर पास की एक कार पार्किंग में उतर गया।
सभी लोग सुरक्षित हैं
इस दौरान पार्किंग में खड़ी गाड़ियों से टकराने का खतरा बना हुआ था, क्योंकि हेलीकॉप्टर के रोटर तेज गति से घूम रहे थे। हालांकि, पायलट ने किसी तरह हेलीकॉप्टर को सुरक्षित उतार लिया और बड़ा हादसा टल गया। इस घटना में मंत्री भुजबल समेत सभी लोग सुरक्षित हैं और किसी के घायल होने की खबर नहीं है।
View this post on Instagram
“> creadit _ Anurag Divedi
मामले की जांच शुरू
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह चूक पायलट की बड़ी लापरवाही मानी जा रही है। हालांकि, तकनीकी खराबी या मानवीय भूल-इन दोनों पहलुओं से मामले की जांच शुरू कर दी गई है। सुरक्षा एजेंसियां पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जांच कर रही हैं।
फुले जयंती कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे









