Ministry of Information & Broadcasting, Govt. of India | As per IT Rules 2021 – Rule 18

सावधान! LPG बुकिंग का फर्जी मैसेज खाली कर सकता है आपका खाता, सरकार ने जारी किया अलर्ट

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली : देश में एलपीजी सप्लाई को लेकर बढ़ती चिंता के बीच अब एक नया ऑनलाइन स्कैम तेजी से फैल रहा है। भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (CyberDost I4C) ने इसे लेकर लोगों को सतर्क रहने की चेतावनी दी है।जानकारी के मुताबिक, स्कैमर्स एलपीजी बुकिंग के नाम पर लोगों को फंसाने के लिए फर्जी मैसेज भेज रहे हैं। ये मैसेज ‘तुरंत बुकिंग’, ‘भारी डिस्काउंट’ या ‘गैस खत्म होने का डर’ दिखाकर लोगों को जल्दबाजी में निर्णय लेने पर मजबूर करते हैं।CyberDost I4C ने अपनी एक्स (पूर्व ट्विटर) पोस्ट में कहा है कि इस तरह के फर्जी लिंक, ऐप और QR कोड के जरिए लोगों से पेमेंट और पर्सनल डिटेल्स ली जा रही हैं। कई मामलों में यूजर्स असली और नकली मैसेज में फर्क नहीं कर पाते और ठगी का शिकार हो जाते हैं।सरकार ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें और केवल आधिकारिक ऐप या वेबसाइट से ही गैस बुकिंग करें।

कैसे रहें सुरक्षित

  • केवल ऑफिशियल LPG ऐप या वेबसाइट से ही बुकिंग करें.
  • किसी भी संदिग्ध लिंक, QR कोड या ऐप से दूर रहें.
  • OTP और बैंक डिटेल्स किसी के साथ शेयर न करें.
  • “बहुत सस्ता” या “इमरजेंसी” जैसे मैसेज से सतर्क रहें.

याद रखें: थोड़ी सी सावधानी आपको बड़ी ठगी से बचा सकती है।

और पढ़ें