Ministry of Information & Broadcasting, Govt. of India | As per IT Rules 2021 – Rule 18

हेलीपैड की जगह पार्किंग में उतरा भुजबल का हेलीकॉप्टर, टला बड़ा हादसा,किसी के घायल होने की खबर नहीं है

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Maharashtrakhabar24.in,पुणे. एनसीपी के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र सरकार के मंत्री छगन भुजबल एक बड़े हादसे से बाल-बाल बच गए। मुंबई से पुणे आ रहे उनके हेलीकॉप्टर की लैंडिंग के दौरान गंभीर चूक सामने आई। तय हेलीपैड पर उतरने के बजाय हेलीकॉप्टर पास की एक कार पार्किंग में उतर गया।

सभी लोग सुरक्षित हैं

इस दौरान पार्किंग में खड़ी गाड़ियों से टकराने का खतरा बना हुआ था, क्योंकि हेलीकॉप्टर के रोटर तेज गति से घूम रहे थे। हालांकि, पायलट ने किसी तरह हेलीकॉप्टर को सुरक्षित उतार लिया और बड़ा हादसा टल गया। इस घटना में मंत्री भुजबल समेत सभी लोग सुरक्षित हैं और किसी के घायल होने की खबर नहीं है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by 𝐀𝐧𝐮𝐫𝐚𝐠 𝐃𝐰𝐢𝐯𝐞𝐝𝐢 (@anuragdwivedi1203)

“> creadit _ Anurag Divedi

मामले की जांच शुरू
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह चूक पायलट की बड़ी लापरवाही मानी जा रही है। हालांकि, तकनीकी खराबी या मानवीय भूल-इन दोनों पहलुओं से मामले की जांच शुरू कर दी गई है। सुरक्षा एजेंसियां पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जांच कर रही हैं।

फुले जयंती कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे

मंत्री छगन भुजबल महात्मा ज्योतिराव फुले की जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेने पुणे पहुंचे थे। इस दौरान हुई यह अप्रत्याशित घटना अब चर्चा का विषय बन गई है।फिलहाल, भुजबल की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। जांच पूरी होने के बाद ही घटना के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा।

और पढ़ें