Ministry of Information & Broadcasting, Govt. of India | As per IT Rules 2021 – Rule 18

WhatsApp में बड़ा बदलाव: अब बिना नंबर शेयर किए होगी चैट, आ रहा है ‘Username’ फीचर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली.दुनिया के सबसे लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप WhatsApp अपने यूजर्स के लिए एक बड़ा और अहम बदलाव लाने जा रहा है। जल्द ही यूजर्स बिना मोबाइल नंबर साझा किए भी चैट, कॉल और कनेक्ट कर सकेंगे।मिली जानकारी के अनुसार, WhatsApp एक नए ‘Username System’ पर काम कर रहा है। इस फीचर के तहत यूजर्स अपने लिए एक यूनिक यूज़रनेम या हैंडल बना सकेंगे, ठीक वैसे ही जैसे Instagram और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर होता है।इस फीचर के आने के बाद लोगों को अपनी पहचान साझा करने के लिए मोबाइल नंबर देने की जरूरत नहीं पड़ेगी, जिससे प्राइवेसी पहले से कहीं ज्यादा मजबूत हो जाएगी।

 प्राइवेसी को मिलेगा बड़ा फायदा

इस बदलाव का सबसे बड़ा फायदा यूजर्स की प्राइवेसी को होगा। अब आप अपना नंबर छुपाकर भी नए लोगों, ग्रुप्स और बिजनेस से जुड़ सकेंगे। साथ ही, स्पैम कॉल और अनचाहे मैसेज में भी कमी आने की उम्मीद है।
 कब तक आएगा फीचर?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, WhatsApp इस फीचर को जून 2026 तक ग्लोबल स्तर पर रोलआउट कर सकता है। शुरुआत में इसे कुछ चुनिंदा देशों में टेस्ट किया जाएगा, जिसमें भारत और ब्राजील जैसे बड़े मार्केट शामिल हो सकते हैं।
बिजनेस मॉडल में भी बदलाव के संकेत
WhatsApp अपने बिजनेस मॉडल में भी बदलाव की तैयारी कर रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी भविष्य में विज्ञापन आधारित मॉडल और डायनेमिक प्राइसिंग सिस्टम पर काम कर सकती है, जिससे बिजनेस यूजर्स को ज्यादा विकल्प मिलेंगे। WhatsApp का यह नया ‘Username’ फीचर यूजर्स के लिए प्राइवेसी और कनेक्टिविटी दोनों को बेहतर बनाने वाला बड़ा कदम साबित हो सकता है।

और पढ़ें