नई दिल्ली. भारत में डेंगू से जूझ रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर सामने आ रही है। देश में जल्द ही डेंगू वैक्सीन ‘Qdenga’ लॉन्च हो सकती है। इस वैक्सीन का अंतिम चरण का ट्रायल पूरा हो चुका है और इसके इसी साल उपलब्ध होने की उम्मीद जताई जा रही है।यह वैक्सीन जापान की दवा कंपनी Takeda Pharmaceutical Company द्वारा विकसित की गई है। भारत में इसे हैदराबाद की बायोलॉजिकल ई के साथ साझेदारी में पेश किया जा सकता है।
कई देशों में मिल चुकी है मंजूरी
Qdenga वैक्सीन को दुनिया के 40 से अधिक देशों में मंजूरी मिल चुकी है, जिनमें यूरोप, ब्रिटेन, इंडोनेशिया और ब्राजील शामिल हैं। साथ ही, इसे WHO से प्रीक्वालिफिकेशन भी मिल चुका है, जिससे इसकी सुरक्षा और प्रभावशीलता को लेकर भरोसा बढ़ा है।

भारत में क्यों है जरूरी?
भारत में हर साल डेंगू के हजारों मामले सामने आते हैं और कई लोगों की मौत भी हो जाती है। अभी तक इस बीमारी से बचाव के लिए कोई व्यापक रूप से उपलब्ध वैक्सीन नहीं है। ऐसे में Qdenga के आने से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।









