Ministry of Information & Broadcasting, Govt. of India | As per IT Rules 2021 – Rule 18

डॉलर के मुकाबले रुपया पहली बार 95 पार,दिन के हाई से रुपए में 2.33 रुपए की गिरावट देखने को मिली

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

“>

 मुंबई . पहली बार डॉलर के मुकाबले में ना सिर्फ 95 के लेवल के पार चला गया बल्कि नया लाइफ टाइम लोअर लेवल का रिकॉर्ड भी बना दिया। दिन के हाई से रुपए में 2.33 रुपए की गिरावट देखने को मिली. आंकड़ों को देखें तो आने वाले दिनों में रुपए में और भी गिरावट देखने को मिल सकती है.

दोपहर को रूपया हुआ धराशाई

जब सुबह के समय रुपए में 128 पैसे की जबरदस्त तेजी देखने को मिली थी. तब किसी को भी ऐसी उम्मीद नहीं ​थी कि रुपया एक बार फिर से धराशाई हो जाएगा. लेकिन दोपहर आते आते करेंसी मार्केट ने ऐसी चाल बदली कि सभी हैरान रह गए. पहली बार डॉलर के मुकाबले में ना सिर्फ 95 के लेवल के पार चला गया बल्कि नया लाइफ टाइम लोअर लेवल का रिकॉर्ड भी बना दिया.

0.41 फीसदी की गिरावट पर कारोबार

डॉलर के मुकाबले में रुपया दोपहर 3 बजकर 20 मिनट पर 0.41 फीसदी की गिरावट के साथ 95.157 के लेवल पर कारोबार कर रहा था. जबकि कारोबारी सत्र के दौरान रुपया डॉलर के मुकाबले में 95.58 के लेवल के साथ लाइफ टाइम लोअर लेवल पर कारोबार करता हुआ दिखाई. जानकारों की मानें तो आने वाले दिनों में डॉलर के मुकाबले में रुपए में और गिरावट देखने को मिल सकती है

 

और पढ़ें