Ministry of Information & Broadcasting, Govt. of India | As per IT Rules 2021 – Rule 18

अमरावती में युवती से गैंगरेप, दोस्त की पिटाई,सभी आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

संवाददाता. अमरावती . जिले से सोमवार को एक बेहद सनसनीखेज और शर्मनाक घटना सामने आई है, जहां महज ₹120 के लिए हैवानियत की हदें पार कर दी गईं। 18 वर्षीय युवती के साथ जंगल में दुष्कर्म किया गया, जबकि उसके दोस्त को बेरहमी से पीटा गया।

₹120 भी छीन लिए

यह घटना फ्रेजरपुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत भानखेड़ा गांव के पास स्थित जंगल इलाके में हुई। जानकारी के मुताबिक, पीड़िता अपने दोस्त के साथ दोपहिया वाहन से जा रही थी, तभी रास्ते में पांच आरोपियों ने उन्हें रोक लिया। आरोपियों ने पहले युवती के दोस्त को लात-घूंसों से बुरी तरह पीटा और उसकी जेब में रखे ₹120 छीन लिए। इसके बाद भी जब उनका मन नहीं भरा, तो वे युवती को जबरदस्ती जंगल में ले गए, जहां एक आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया, जबकि बाकी आरोपी मौके पर मौजूद रहे।

पांचों आरोपी गिरफ्तार

घटना के बाद पीड़िता की तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार फिलहाल उसकी हालत स्थिर है। मामले की सूचना मिलते ही फ्रेजरपुरा पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए केस दर्ज किया और सभी पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनसे पूछताछ जारी है।
मामले की गहन जांच
इस घटना के बाद पूरे इलाके में आक्रोश का माहौल है और स्थानीय लोग आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी सजा की मांग कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

और पढ़ें